फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की प्रतिमा, प्रशासन के फूले हांथ पांव

Fri, 28 Jun 2019 12:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतिमा तोड़ने के बाद मौके पर मौजूद अनुयायी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में थाना नारखी के ग्राम नगला रामकुंवरि में बिजलीघर के पास लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को बुधवार रात किसी सिरफिरे ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर अनुयायियों में आक्रोश फैल गया। बिजलीघर पर भीड़ जुट गई। तोड़फोड़ की कोशिश की गई। प्रशासन ने दूसरी प्रतिमा लगवाकर मामले को शांत कराया।

थाना प्रभारी नारखी लोकेंद्र सिंह ने बाबा साहब की मूर्ति तोड़ने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी टूंडला डॉ. अरुण कुमार सिंह ने अनुयायियों को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन

नई प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके बाद अनुयायी शांत हो गए। प्रशासन ने गुरुवार दोपहर में नई प्रतिमा मंगाकर स्थापित कराई। बाबा साहब की नई प्रतिमा पर अनुयायियों ने फूलमाला पहनाई और नारेबाजी की।

प्रतिमा तोड़े जाने की बसपा नेताओं ने निंदा की। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बसपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार वरुन, पूर्व विधायक राकेश बाबू एडवोकेट, डॉ. ज्ञान सिंह, शैलेंद्र सिंह शैले, ब्रजमोहन कश्यप, बंटी जाटव, डॉ. बारेलाल आनंद, रामगोपाल सिंह, गोल्डी राठौर आदि ग्राम नगला रामकुंवरि पहुंचे। 

उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बसपा के वरिष्ठ नेता दिगेंद्र भानुप्रताप सिंह भास्कर की अध्यक्षता में हुई बैठक में रामगोपाल सिंह व राजबहादुर सिंह निरंकारी, संत कुमार, ओमसेवक, ललतेश, प्रीती एडवोकेट, डॉ. रामसेवक सुमन ने प्रतिमा तोड़ने की निंदा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें