फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती: आगरा में 4 दिन यातायात रहेगा परिवर्तित, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़े लें यह खबर

Mon, 11 Apr 2022 08:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

फिरोजाबाद से ग्वालियर और जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रुनकता से दक्षिणी  बाईपास होकर अपने गंतव्य को जायेंगे। इसी प्रकार अन्य मार्गों के लिए भी रूट प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन
आगरा में 4 दिन यातायात रहेगा परिवर्तित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर शहर में 4 दिन यातायात परिवर्तित रहेगा। एसपी ट्रैफिक अरुण चंद ने बताया कि यह व्यवस्था 14 अप्रैल को अपराह्न 2:00 बजे से प्रारम्भ होकर आयोजन समाप्ति तक लागू रहेगी। शहर में आंतरिक और बाहरी डायवर्जन किया गया है। 

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक अरुण चंद ने बताया कि 14 अप्रैल को रात्रि 11 बजे से आगरा महानगर में खुलने वाली नो एन्ट्री नहीं खुलेगी। नो एन्ट्री रात्रि में जारी रहेगी। 15 अप्रैल को रात 11 बजे खुलने वाली नो एन्ट्री 16 अप्रैल को सुबह 02:00 बजे से सुबह 05 तक खुलेगी। इसी प्रकार 16 अप्रैल रात्रि 11 बजे खुलने वाली नो एन्ट्री 17 अप्रैल  को सुबह 02:00 बजे से सुबह 5 बजे तक खुलेगी। यही व्यवस्था 17 अप्रैल और 18 अप्रैल को रहेगी। वहीं ग्वालियर रोड़ पर भारी वाहनों का आवागमन 14 अप्रैल को सुबह 05:00 बजे से 18 अप्रैल को रात्रि 11 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

बाहरी डायवर्जन

1- मथुरा की तरफ से आने वाला यातायात एन एच-2 से फिरोजाबाद की तरफ को निर्बाध रूप से जा सकेगा। इसी प्रकार फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाला यातायात एनएच-2 से यथावत चलता रहेगा।
2-  फिरोजाबाद से ग्वालियर एवं जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
3-  अलीगढ़ की तरफ से आने वाले समस्त वाहन जिनको फिरोजाबाद जाना है वह खंदौली से मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर होकर एनएच-2 से अपने गंतव्य को जायेंगे। 

विज्ञापन

4-  जलेसर (एटा) से आगरा आने वाले समस्त वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर या खंदौली होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
5-  रामबाग चौराहे से अलीगढ़ एवं जलेसर की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन, तीन पहिया, चार पहिया वाहन रामबाग चौराहे से एनएच-2 होकर कुबेरपुर कट से खंदौली  कट (यमुना एक्सप्रैस-वे) से या एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर अपने गंतव्य को जायेंगे। रामबाग चौराहा से यमुना एक्सप्रेस-वे (खंदौली कट) के बीच वाहनों का आवागमन बन्द रहेगा । 
6- शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया होकर अलीगढ़ व जलेसर को जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर से खंदौली  कट (यमुना एक्सप्रेस-वे) या एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।  
7-  ग्वालियर/ जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन को दक्षिणी बाईपास से होकर रुनकता एनएच-2 से कुबेरपुर कट से खंदौली  कट (यमुना एक्सप्रेस-वे) या एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
 8- फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र में न आकर रिंग रोड से होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
9- शमसाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा रिंग रोड होते हुये तोरा चौकी के सामने निकलकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
10- एनएच- 2 पर चलने वाले भारी वाहन आगरा महानगर में प्रवेश नहीं करेंगे।

आंतरिक डायवर्जन 

1- चिम्मन पूड़ी चौराहा पर आने वाले पुलिस, प्रशासनिक और आयोजकों के वाहनों को आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन में पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। 
2 - बिजली घर चौराहे से किसी भी प्रकार का वाहन मदीना होटल की तरफ नहीं आएगा। वाहन फोर्ट रेलवे स्टेशन होते हुए यमुना किनारा से जाएंगे। 
3 - विक्टोरिया पार्क, अमर सिंह गेट की तरफ से आने वाले वाहन बिजलीघर चौराहे की तरफ नहीं जाएंगे। यह विक्टोरिया पार्क से श्मशान घाट होते हुए  यमुना किनारा रोड से फोर्ट स्टेशन से जाएंगे। 
4-  बिजलीघर से संचालित होने वाली बसें 14 अप्रैल को समय 2 बजे से 15 अप्रैल प्रातः 08:00 बजे तक रामलीला ग्राउन्ड में पार्क की जायेगी और वहीं से संचालित होंगी। तथा यमुना किनारे वाले मार्ग से एनएच-2 को जायेंगे।
5-  चीलघर चौराहे से बुद्ध विहार, ओलिया रोड, बिजलीघर की तरफ कोई भी वाहन नहीं  जायेगा, यह यातायात बालूगंज पुलिस चौकी होते हुये अपने गंतव्य को जायेगा तथा छीपीटोला टंकी चौराहे से कोई भी वाहन बिजलीघर की तरफ नहीं जायेगा ।
6-  सदर भट्टी, मीरा हुसैनी से कोई भी वाहन मदीना होटल तिराहा से चिम्मन लाल पूड़ी चौराहा एवं बिजलीघर चौराहा की तरफ नही जायेगा, यह यातायात कलेक्ट्रट तिराहा रावली मन्दिर की तरफ से अपने गंतव्य को जायेगा । 
7-  रावली मन्दिर गांधी प्रतिमा तिराहे से काजी पाड़ा की तरफ कोई भी वाहन नहीं जायेगा । 
8-  हाथीघाट से दरेसी नं0 1 व 2 रावत पाड़ा की तरफ कोई भी वाहन नहीं जायेगा ।
9-  दरेसी नं0 -2 पर पैट्रोल पम्प पर बैरिकेटिंग की जायेगी । 
10- फ्रीगंज चौराहे पर बैरिकेटिंग कर यातायात को धूलियागंज की तरफ जाने से रोका जायेगा । पाय चौकी वाले मार्ग पर धूलिया गंज पर भी बैरिकेटिंग की जायेगी । 
11- एस.एन.इमरजेंसी तिराहे से फुब्बारा चौराहे की तरफ काई भी वाहन नहीं जायेगा ।
12- हींग की मण्डी तिराहे से कोतवाली फुब्बारे की तरफ कोई भी वाहन नहीं जायेगा ।
13- शोभायात्रा के समय ढ़ाकरान चौराहे से सदर भट्टी व कलेक्ट्रेट से सदर भट्टी की तरफ सामान्य यातायात बन्द रहेगा । 
14- ईदगाह बस स्टैण्ड से नामनेर की तरफ एवं तोपखाना चौराहे से नामनेर-साईं की तकिया चौराहा की तरफ कोई भी वाहन नहींजायेगा ।
15-  ईदगाह बस स्टैण्ड से संचालित होने वाली बसें एमजी रोड पर नही आयेंगी । अतः एनएच-2 से आने वाली बसें वाटर वर्क्स, जीवनीमण्डी, यमुना किनारा बालूगंज पुलिस चौकी माल रोड, क्लब चौराहे से सुल्तानपुरा होकर ईदगाह बस स्टैण्ड को जायेंगी। इसी प्रकार जयपुर से आने वाली बसें पथौली नहर से मलपुरा खेरिया मोड़ होकर ईदगाह को आवागमन करेंगी और ग्वालियर जयपुर से आने वाली बसें रोहता नहर से मलपुरा होकर खेरिया मोड़ ईदगाह को आवागमन करेंगी ।
16-  हरीपर्वत चौराहे एवं सेंट जोंस चौराहे से आने वाले वाहनों को शोभायात्रा के दौरान सुभाष पार्क तिराहे पर रोक दिया जायेगा। इसी प्रकार मधूनगर से आने वाले वाहनों व माल रोड व कैंट स्टेशन रोड़ से आने वाले वाहनों को क्लब चौराहे पर शोभायात्रा के दौरान रोक दिया जायेगा इसी प्रकार शाहगंज की तरफ से व पचकुईयां से आने वाले वाहनों को पुलिस लाइन तिराहा श्री हनुमान जी मन्दिर के सामने रोक दिया जायेगा। 
17-  ईदगाह की ओर से नामनेर चौराहे की तरफ आने वाले वाहन शोभायात्रा निकलने के दौरान कटघर तिराहे पर रोक दिये जायेंगे ।
18-  शमसाबाद की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा रोड़ से होकर तोरा चौकी से होते हुये अपने गंतव्य को जायेंगे ।
19-   ग्वालियर रोड़ पर क्लब चौराहे की तरफ से जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन शोभायात्रा निकलने के दौरान क्लब चौराहे से रोक दिये जायेंगे। इसी प्रकार सदर बाजार की तरफ से जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन सदर चुंगी तिराहे से रोक दिये जायेंगे। क्लब चौराहा से रोहता नहर चौराहा मार्ग पर यातायात पूर्णतःप्रतिबन्धित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें