फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत है संग, तो जीतेंगे हर जंग: अमर उजाला वेबिनार में विशेषज्ञ देंगे सलाह, फेसबुक पेज पर होगा लाइव

Mon, 31 May 2021 12:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आज शाम पांच बजे से वेबिनार में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए लोग अनुभव साझा करेंगे। वेबिनार में विशेषज्ञ सलाह देंगे। आप भी अमर उजाला के फेसबुक पेज से जुड़कर अपने सवाल पूछ सकते हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सकारात्मक सोच और एहतियात सुरक्षित जीवन के सूत्र हैं। सोमवार को आप इन सूत्र को अपनाने वाले लोगों की कहानी से रूबरू हो सकते हैं। अमर उजाला की ओर से सोमवार की शाम पांच बजे से वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित हुए और मजबूत मनोबल व सभी जरूरी एहतियात अपनाकर स्वस्थ हुए लोग अनुभव साझा करेंगे तो वहीं विशेषज्ञ सलाह देंगे कि ‘सेहत है संग, तो जीतेंगे हर जंग।’

विज्ञापन


वेबिनार का फेसबुक लाइव किया जाएगा। https://facebook.com/aunewsagra पर जाकर आप भी वेबिनार से जुड़ सकते हैं। विशेषज्ञों की सलाह और संक्रमण से ठीक हुए गंभीर मरीजों के अनुभव से रूबरू हो सकते हैं। 

वेबिनार में विशेषज्ञ के तौर पर एसएन मेडिकल कॉलेज की कैंसर रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. सुरभि गुप्ता और लेडी लॉयल, जिला महिला चिकित्सालय की काउंसलर रूबी बघेल रहेंगी। कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों में बहुत से लोग डरे हुए हैं, उनके मन में तमाम सवाल हैं, वेबिनार में उनकी तमाम समस्याओं व प्रश्नों का समाधान मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विषयों पर होगी चर्चा
- व्यवहार और मनोवैज्ञानिक विकार। 
- तनाव प्रबंधन।
- कोविड फोबिया।
- आइसोलेशन के प्रभाव।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें