सकारात्मक सोच और एहतियात सुरक्षित जीवन के सूत्र हैं। सोमवार को आप इन सूत्र को अपनाने वाले लोगों की कहानी से रूबरू हो सकते हैं। अमर उजाला की ओर से सोमवार की शाम पांच बजे से वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित हुए और मजबूत मनोबल व सभी जरूरी एहतियात अपनाकर स्वस्थ हुए लोग अनुभव साझा करेंगे तो वहीं विशेषज्ञ सलाह देंगे कि ‘सेहत है संग, तो जीतेंगे हर जंग।’
वेबिनार का फेसबुक लाइव किया जाएगा।
https://facebook.com/aunewsagra पर जाकर आप भी वेबिनार से जुड़ सकते हैं। विशेषज्ञों की सलाह और संक्रमण से ठीक हुए गंभीर मरीजों के अनुभव से रूबरू हो सकते हैं।
वेबिनार में विशेषज्ञ के तौर पर एसएन मेडिकल कॉलेज की कैंसर रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. सुरभि गुप्ता और लेडी लॉयल, जिला महिला चिकित्सालय की काउंसलर रूबी बघेल रहेंगी। कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों में बहुत से लोग डरे हुए हैं, उनके मन में तमाम सवाल हैं, वेबिनार में उनकी तमाम समस्याओं व प्रश्नों का समाधान मिल सकता है।
इन विषयों पर होगी चर्चा
- व्यवहार और मनोवैज्ञानिक विकार।
- तनाव प्रबंधन।
- कोविड फोबिया।
- आइसोलेशन के प्रभाव।