हम संकल्प लेते हैं कि नारी का अपमान सहन नहीं करेंगे, अगर कहीं किसी महिला के साथ कोई घटना होती है तो एकजुट होकर उसका विरोध करेंगे, साथ ही नारियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरे शहर को जागरूक करेंगे।
शहर को और बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई अमर उजाला की मुहिम संकल्प-2020 के तहत रविवार को कारगिल चौराहा स्थित आराधना भवन में बोदला, आवास विकास, शास्त्रीपुरम के लोगों ने नारियों के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लिया। इसका संचालन पवन आगरी ने किया।
इस दौरान संजय बंसल, संदीप गोयल, विपुल मित्तल, रोहित कात्याल, गजेंद्र अग्रवाल, रश्मि गुप्ता, दीप्ति भार्गव, मोनिका गुप्ता, चंद्रावती नरवार, दीपमाला चौधरी, शैल परिहार, ममता चौधरी, राजकुमार पाराशर, मीना सिंह, रेखा तिवारी, पारुल भारद्वाज, राजकमल जैसवाल, तिलक सिंह, रचना कपूर, विजय कपूर, लालाराम तेंगुरिया, मनीषा बघेल, अल्पना बंसल, मिथलेश शाक्य, जीता सिकरवार, रोहिणी चौधरी, भारती सिंह, अंजू सिंह, अनुपमा गुप्ता, गीता पौनिया, आयुष चौधरी, नितेश जैन मौजूद रहे।