फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद 10 दिन बाद खुला पति का राज, पत्नी के उड़ गए होश

Sun, 20 May 2018 08:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आगरा में 10 साल छोटे लड़के से युवती की शादी कराई दी गई। शादी के 10 दिन बाद उसको इस बात की जानकारी लगी। शनिवार को पीड़ित शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची। 
विज्ञापन


मामला खंदौली थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली युवती की शादी 2017 में जगदीशपुरा के किशोर से हुई थी। उसने पुलिस को बताया कि बिचौलिया ने मां को झांसे में लेकर उसकी शादी नाबालिग लड़के से करा दी। 

महिला की जब शादी हुई थी, तब लड़के की उम्र 17 साल थी। जबकि युवती 27 साल की थी। जानकारी पर ससुराल वालों ने महिला को पुलिस से शिकायत करने से रोक दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा

महिला ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट देखकर उसे इस बात की जानकारी हुई कि युवक उससे 10 साल छोटा और नाबालिग है। उसने 2014 में हाईस्कूल किया था और युवती ने 2004 में। 

महिला की मां ने बताया बिचौलिया ने उन्हें धोखा दिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक के परिवारीजनों को अगली काउंसलिंग पर बुलाया है। वहीं बिचौलिया का कहना है कि उसे इसकी जानकारी नहीं थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें