फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला: छात्राओं से बोले एसपी- घबराएं नहीं, बस बताएं, जेल में होंगे मनचले

Sun, 19 Aug 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को लगाई गई पुलिस की पाठशाला में छात्राओं ने बेझिझक एसपी यातायात पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों की बौछार कर दी। एसपी ने भी सभी के उत्तर बखूबी देकर छात्राओं को उनके दायित्वों का बोध कराया।
विज्ञापन

  
मथुरा में सरस्वती कुंड के समीप स्थित कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला लगाई गई। मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह छात्राओं से रूबरू हुए। कहा कि छात्राओं को घबराने की जरूरत नहीं है, आप बस बताइए, बाकी काम पुलिस करेगी और मनचले जेल जाएंगे। इसके लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड है। 

उन्होंने बताया कि महिलाओं संबंधी किसी भी घटना की शिकायत तुरंत 1090 पर की जाए। यूपी वूमेंस हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत की जा सकती है। महिलाओं का उत्पीड़न होने पर 1091 की मदद लें। आम जनता की समस्या के लिए 100 डायल पर शिकायत करने से न घबराएं। एसपी ने छात्राओं को पावर एंजिल (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) बनने की सलाह देते हुए आवेदन करने को प्रोत्साहित किया। साथ ही ट्रैफिक नियम, हेलमेट व सीट बेल्ट प्रयोग किए जाने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला की पहल को सराहा

प्राचार्य अनिल यदुवंशी ने कहा कि अमर उजाला द्वारा छात्राओं को जागरूक करने के लिए की गई यह पहल सराहनीय है। इससे निश्चित ही छात्राओं को मनोबल बढ़ेगा और वह आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ दूसरों की मदद कर सकेंगी। संचालन निशू मिश्रा ने किया। डायरेक्टर शुभम अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। 

कार्यशाला के दौरान छात्राओं ने एक-एक कर पुलिस से कई सवाल किए। छात्रा यामिनी चौधरी ने साइबर क्राइम, खुशी अग्रवाल ने चौराहों पर छात्राओं के साथ की जाने वाली छेड़छाड़, खुशी शर्मा ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल किए। एसपी ने भी सभी सवालों के जवाब दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें