फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष की आग में तप-तपकर निखरा है अमर उजाला, हर हालत में पाठकों तक पहुंचाया सच

Wed, 18 Apr 2018 08:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
संवाद में मौजूद अतिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला के 70 साल बेमिसाल रहे हैं। 18 अप्रैल को स्थापना दिवस है। पाठकों के हर वर्ग की पहली पसंद आज भी अमर उजाला बना हुआ है। इतने सालों के बाद भी विश्वसनीयता का राज सच्चाई की राह नहीं छोड़ना है। 
विज्ञापन


दौर चाहे आपातकाल का हो या फिर अयोध्या प्रकरण का, हर हालात में अमर उजाला ने पाठकों तक सच को पहुंचाने में अपनी निष्पक्ष भूमिका निभाई है। 

अमर उजाला उत्कर्ष के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अमर उजाला कार्यालय में मंगलवार को ‘संवाद’ का आयोजन किया गया।  इसमें मुस्लिम और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े प्रबुद्ध लोगों ने अपने उद्गार व्यक्त किए। ये उद्गार व्यक्त किए... 

संवाद में मौजूद अतिथि - फोटो : अमर उजाला
स्कूली दिनों से अमर उजाला से जुड़ाव रहा है। पहले धूलियागंज स्थित कार्यालय से अमर उजाला लेता था। अखबार बांटने के बाद स्कूल जाता था। उसी दौर से स्वर्गीय डोरीलाल जी को जानता था। अमर उजाला की बदौलत ही वर्ष 1996 में कौमी एकता के लिए राष्ट्रपति ने कबीर पुरस्कार से नवाजा। 
-डॉ. सिराज कुरैशी, अध्यक्ष, हिंदुस्तानी बिरादरी

बिला शक आगरे की सरजमीं से निकलने वाले अखबारों में अमर उजाला ने भरोसा कमाया है। सांप्रदायिक एकता, आपसी सद्भाव को बढ़ाने में अमर उजाला का योगदान अतुलनीय है। कामयाबी की दुआएं करता हूं।
-मौलाना मोहम्मद उजैर आलम, नायब काजी

अमर उजाला की खासियत उसके खबरों का चयन है। बेलौस और बेखौफ प्रस्तुतिकरण का अंतर ही अन्य अखबारों से इसे अलग करता है। यही वजह है कि अमर उजाला तरक्की की सीढ़ियों पर चढ़ता जा रहा है। आज के हालात में उसकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
-अमीर अहमद, एडवोकेट

पिता के जमाने से ही घर में अमर उजाला आता है। बचपन से जुड़ाव है। अखबार की तथ्यपरक रिपोर्टिंग और सरलता इसकी पहचान है। 70 साल में हर हाल में अमर उजाला ने सभी समुदायों के लोगों का दिल जीता है।
-मोहम्मद मुजम्मिल, सचिव, सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट

70 साल से अमर उजाला पत्रकारिता धर्म का निर्वहन करता आ रहा है। आपातकाल में मेरे पिता बीडी खान आगाई को मीसा में जेल भेजा गया। तब भी अमर उजाला ने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। 
-समी आगाई, अध्यक्ष, भारतीय मुस्लिम विकास परिषद 

बदलते वक्त के साथ बदलने की खासियत ही अमर उजाला को औरों से अलग करती है।
-सैयद इरफान सलीम, अध्यक्ष, सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी

अमर उजाला हमेशा लोगों के बीच की खाई पाटने का काम करता रहा है। हर वर्ग के लोगों को इसकी लेखनी पर भरोसा है।
असलम कुरैशी, चेयरमैन, इस्लामियां लोकल एजेंसी

हर समुदाय के लोग अमर उजाला की लेखनी को सलाम करते हैं। इसके पीछे अखबार की निष्पक्ष कार्यशैली है। 
-बिलाल कुरैशी, अध्यक्ष, आल इंडिया सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी 

हम किसी भी खबर की सच्चाई जानने को अमर उजाला पढ़ते हैं। हर मसले पर अमर उजाला का मार्गदर्शन काम करता है।
-एमए काजमी, प्रदेश अध्यक्ष, मुस्लिम महापंचायत

70वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं। जिसे अमर उजाला पढ़ने का चस्का लग जाता है, उसे कोई और अखबार पसंद नहीं आता।
-अमित चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष, हिंदू युवा वाहिनी

निष्पक्ष और बिना भेदभाव के खबरें प्रकाशित करना इसकी खासियत है। जिले में देशभक्ति की अलख जगाने का श्रेय भी अमर उजाला को जाता है।
-अविनाश राणा, प्रदेश महामंत्री, हिंदू जागरण मंच

धूलियागंज से प्रकाशित होने के कारण स्कूली जीवन से ही अमर उजाला से जुड़ाव रहा है। बदलते वक्त के साथ अमर उजाला ने अपने कलेवर को समय समय पर बदलकर जमाने से कदमताल मिलाई है।
-वीरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष, ट्रांसपोर्ट चैंबर

इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के निखिल शिवहरे, मुस्लिम महापंचायत की अफरोज खान, कामिर कुरैशी, अनवार खां, इमरान अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमर उजाला एक ऐसा चमन है, जिसमें कई तरह के फूल खिलते हैं। हर वर्ग के लिए अमर उजाला स्थान है। यह हमारा परिवार है।
शब्बी अब्बास, कांग्रेस नेता

अमर उजाला एक ब्रांड है। आगरा में अखबार का मतलब अमर उजाला ही है। हमेशा सच्चाई की आवाज को बुलंद किया है।
नरेंद्र धनगर, रालोद नेता

खबर कहीं भी मिल सकती है लेकिन अमर उजाला खबरों की बारीकियां देता है। निष्पक्षता ही अमर उजाला की पहचान है।
दुष्यंत शर्मा, कांग्रेस नेता

छात्र जीवन से अमर उजाला पढ़ रहे हैं। हमारे दादा जी के समय से अमर उजाला आ रहा है। अमर उजाला ने ही हमें राजनीतिक संस्कार दिए हैं।
कप्तान सिंह चाहर, रालोद नेता

सन 1984 से अमर उजाला से जुड़े हैं। अपने पिता के साथ माहेश्वरी जी के घर जाता था। जब मैंने सीपीएमटी की परीक्षा पास की थी तब पहली बार में मेरा फोटो छपा था।
उपेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता

अमर उजाला इस शिखर पर पहुंचा है, यह ऐसे ही नहीं हो जाता है। यह अमर उजाला के संस्थापकों की तपस्या का परिणाम है।
हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी

डोरीलाल अग्रवाल और मुरारीलाल माहेश्वरी एक दूसरे के पूरक थे। उनकी टीम बेहतरीन थी। सुबह उठते अमर उजाला चाहिए होता है।
विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष भाजपा

निष्पक्ष, निर्भीक और जनता को जागरूक करने वाला अखबार है अमर उजाला। इस अखबार ने जनता का विश्वास जीता है तब यहां तक पहुंचा है।
सुनील शर्मा, कांग्रेस नेता

जहां ईमानदारी होती है वहां तरक्की होती है। अमर उजाला आज यहां तक पहुंचा है तो उनके कर्मचारियों की मेहनत और ईमानदारी का ही परिणाम है।
जयपाल सिंह खिरवार, रालोद नेता

हमारे परिवार में अमर उजाला ही आता है। हमारे पिताजी अमर उजाला मंगाते थे और हमें अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित करते थे।
मालती चौधरी, रालोद नेता

अमर उजाला से सभी वर्ग को प्यार है। महिलाओं को शुक्रवार के रूपायन का इंतजार रहता है तो बच्चों को रविवार के अखबार का जिसमें तमाम ज्ञानवर्धक चीजें होती हैं।
अश्वनी वशिष्ठ, भाजपा नेता

अमर उजाला ने यमुना बचाओ अभियान और उसके बाद मां तुझे प्रमाण जैसा अभियान चलाकर शहर में बड़ा काम किया है। इससे जनता में देश भक्ति की भावना पैदा होती है।
हेमंत भोजवानी, भाजपा नेता

आप जनता की दुआएं लेते हैं। आप गरीब, पीड़ित और शोषितों की आवाज उठाते हैं। उन्हीं की दुआओं का फल है।
वाजिद निसार, सपा शहर अध्यक्ष

हमारी तो यही कामना है कि अमर उजाला जिस तरह से स्थापना के 70 वे साल का जश्न मना रहा है। उसी तरह 700 सालाना जश्न मनाए।
उमाशंकर उपाध्याय, कांग्रेस नेता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें