अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2020
- फोटो : अमर उजाला
सामाजिक सरोकारों की शृंखला में अमर उजाला की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेधावियों का सम्मान किया जाएगा। पूर्व के वर्षों में अमर उजाला की ओर से मेधावियों का यह सम्मान समारोह लखनऊ में आयोजित होता रहा है, लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इस बार कार्यक्रम यूपी के सभी मंडल व जिला मुख्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित किया जा रहा है।
आठ सितंबर को यूपी बोर्ड की राज्य स्तरीय मेरिट में स्थान हासिल करने वाले मेधावी सम्मानित किए जाएंगे। यही नहीं जिले स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी इनके साथ सम्मानित किया जाएगा।
आगरा में इस विशेष आयोजन में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रेंज ए. सतीश गणेश मौजूद रहेंगे। आयोजन अमर उजाला कार्यालय, गुरुद्वारा गुरु का ताल में सुबह 12 बजे से होगा। इसमें सिर्फ मेधावियों को व्यक्तिगत आमंत्रित किया गया है। समारोह को अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज पर भी लाइव देखा जा सकेगा।
आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो भी कर सकते हैं।
https://www.facebook.com/AuNewsAgra