रजिस्ट्रेशन और अपनी प्रविष्टि
mtp.amarujala.com पर अपलोड करने की आखिरी तारीख 11 अगस्त 2020 है। विजेताओं के नाम 15 अगस्त को समाचार पत्र तथा mtp.amarujala.com पर घोषित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी। विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार दिए जाएंगे।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन का उठाएं लुत्फ
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य कैफे का आयोजन किया जाएगा। ‘जरा याद करो कुर्बानी’ नाम से कवि सम्मेलन का आयोजन 14 अगस्त को शाम सात बजे से होगा। इसमें देश के जाने-माने कवियों के साथ कुछ चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में एलआईसी ऑफ इंडिया का सहयोग रहेगा।
घरों में सपरिवार करें राष्ट्रगान
15 अगस्त को सुबह ठीक दस बजे अपने घर पर सपरिवार सिर्फ 52 सेकेंड दें और साथ मिलकर राष्ट्रगान गाएं। इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखाने के लिए कार्यक्रम के समर्थन में
mtp.amarujala.com पर जाकर शपथ लें।