अमर उजाला की ‘एक युद्ध, पटाखों के विरुद्ध’ मुहिम में तमाम सामाजिक संस्थाएं जुड़ रही हैं। सोमवार को जय झूलेलाल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कमला नगर के कन्हैया पार्क में दिवाली पर पटाखे नहीं चलाने की शपथ ली। कोरोना को हराना है, पटाखे नहीं चलाना है...का आह्वान किया गया। समिति के संरक्षक कमल छाबड़िया, अध्यक्ष अमृत माखीजा, महामंत्री किशोर बुधरानी, मेघराज दियालानी, योगेश रखवानी, सुनील बुद्धवानी, रोहित आयलानी आदि मौजूद रहे।
पटाखे नहीं चलाएंगे
इस बार दिवाली पर आतिशबाजी नहीं करने का संकल्प लिया है। मेरे साथ ही परिवार का कोई भी व्यक्ति पटाखे नहीं चलाएगा। शगुन के लिए सिर्फ एक फुलझड़ी जलाएंगे।
-योगेश मदनानी
वातावरण शुद्ध रखना है
कोरोना काल में यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम पटाखे नहीं चलाएं। हमें वातावरण को पूरी तरह से शुद्ध रखना है। इस दिवाली पर हम आतिशबाजी नहीं करेंगे।
-राजू नारवानी