फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: अतिक्रमण हटाओ अभियान पर ईओ से ठनी, पालिकाध्यक्ष ने कर्मचारियों को दी ये चेतावनी

Thu, 26 May 2022 05:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

जिले में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर पालिकाध्यक्ष व ईओ आमने-सामने आ गए हैं। पालिकाध्यक्ष ने कर्मचारियों को बिना आदेश कार्रवाई न करने की दी चेतावनी दी है। वहीं ईओ ने पालिकाध्यक्ष को पत्र लिख कर पुनर्विचार कर पत्राचार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय और नगर पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर नगर पालिका में पाले खिंच गए हैं। पालिकाध्यक्ष व ईओ आमने-सामने आ गए हैं। एक ओर ईओ अतिक्रमण हटाने में लगे हैं, तो दूसरी ओर पालिकाध्यक्ष का कहना है कि बिना आदेश कार्रवाई कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। कर्मचारियों को पत्र जारी कर बिना आदेश कार्रवाई न करने की हिदायत दी है। इस पर ईओ ने पालिकाध्यक्ष को पुनर्विचार कर पत्राचार करने के लिए पत्र लिखा है।

विज्ञापन


नगर पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर पालिकाकर्मियों को चेतावनी जारी की है। अतिक्रमण प्रभारी मुन्नालाल राम, सहायक अतिक्रमण प्रभारी यशवीर सिंह, बालपूर व सभी ट्रैक्टर चालक और जेसीबी चालक को पत्र जारी किया है। कहा कि आप सभी हमारी बिना लिखित अनुमति के अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल नहीं होंगे, अन्यथा आपके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ईओ द्वारा बिना नोटिस दिए असंवैधानिक तरीके से अतिक्रमण अभियान चलाकर शहर के गरीब लोगों को परेशान किया जा रहा है, जिससे सीएम और प्रशासन के अधिकारियों की छवि खराब हो रही है।

 
अधिशासी अधिकारी ने दिया ये  जवाब

उधर, जवाब में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने पालिकाध्यक्ष को पत्र लिखा है। बताया कि शासन के आदेश और जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। विधिवत तरीके से अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने के बाद कार्रवाई की जा रही है। आपका पत्र अतिक्रमण की कार्रवाई को अवरुद्ध करने वाला है। जिस पर शासन स्तर से पालिका के विरुद्ध अप्रिय कार्रवाई संभावित है। उन्होंने लिखा है कि पालिकाध्यक्ष अपने आदेश पर पु

विज्ञापन

नर्विचार कर अतिक्रमण अभियान के संबंध में सक्षम स्तर से पत्राचार करें।


ये बोले ईओ 

ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय ने बताया कि शासन ने अतिक्रमण हटवाने के लिए आदेश दिए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति से यह कार्य शहर में किया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष ने जो आदेश जारी किया है, उससे अभियान पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

गरीबों पर नहीं होनी चाहिए कार्रवाई 

पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर गरीबों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। कार्रवाई से पहले हमसे अनुमति लेकर नोटिस दिए जाएं। इस संबंध में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें