फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर कारगिल शहीदों को दीजिए श्रद्धांजलि, 26 जुलाई को यहां लगेगा शिविर

Mon, 22 Jul 2019 12:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देशभर में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा। अपनी माटी से पाकिस्तानियों को खदेड़ने में सैकड़ों वीरों ने रक्त बहाया था। आइए, रक्तदान कर कारगिल शहीदों की शहादत को नमन किया जाए। 
विज्ञापन


आगरा में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन 26 जुलाई (शुक्रवार) को अमर उजाला कार्यालय सिकंदरा और एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाने जा रहा है। शिविर सुबह दस से दोपहर दो बजे तक लगेगा। 

आपके द्वारा दिया गया रक्त कैंसर, थैलेसीमिया, गर्भवती महिला, लावारिस मरीजों समेत अन्य जरूरतमंदों के इलाज में उपयोग किया जाएगा। फाउंडेशन महादानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी करेगा। 
विज्ञापन


एसएन कॉलेज की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि 18 से 65 साल की आयु की स्वस्थ महिला-पुरुष रक्तदान कर सकते हैं। इससे कमजोरी नहीं आती, बल्कि हेपेटाइटिस, मलेरिया, एचआईवी समेत पांच बीमारियों की जांच भी निशुल्क हो जाती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें