मैनपुरी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल स्थित ब्लडबैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 23 महादानियों ने रक्तदान किया। 95 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।
श्री अमरनाथ सेवा मंडल के सहयोग से आयोजित शिविर का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ईशा प्रिया और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय ने किया। सीडीओ ने कहा कि रक्तदान दुनियां का सबसे बड़ा दान है।
एक व्यक्ति के रक्तदान करने से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने कहा कि रक्तदान करने से स्वस्थ व्यक्ति के शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों को बधाई दी। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सीएमएस डॉ. आरके सागर, डॉ. आरके सिंह, डॉ. शिक्षा अग्रवाल, विनोत तिवारी, अजय यादव, निधि गुप्ता, जैनेंद्र यादव, सौरभ चौहान, रत्नेश कुमार, दीप्ती यादव, सत्येंद्र कुमार, आशू, शशी आदि का सहयोग रहा।
ये बने महादानी
शिविर में डॉ. सुमित सिंह चौहान निवासी नगला जुला, देवेंद्र मिश्रा निवासी मुड़ौली, सुनील जैन निवासी अवधनगर, डॉ. चंद्रप्रकाश तिवारी निवासी हरवंशनगर, प्रखर दीक्षित निवासी गोशलपुर, अभिषेक तिवारी निवासी करहल चौराहा, श्याम कृष्ण गुप्ता निवासी दन्नाहार, शिवनंदन निवासी ललूपुर, दिलीप सिंह राठौर, विकास पाल हसनपुर, मुकेश यादव निवासी आवास विकास, आक्रोश दीक्षित निवासी संसारपुर, अभिषेक दुबे निवासी गढ़िया, यशवेंद्र प्रताप सिंह निवासी देवपुरा, गगन कुमार निवासी गोलाबाजार, किशन राठौर निवासी करहल रोड, मोहित कुमार पटवा निवासी दरीबा, संदीप मिश्रा निवासी इलाबांस, सचिन मिश्रा निवासी कुरावली, भूपेंद्र सिंह निवासी इलाबांस, विनय प्रताप सिंह निवासी हंसनगर ने रक्तदान किया। इसी तरह आवास विकास कॉलोनी निवासी अनिल कुमार और उनकी पत्नी बेबी देवी ने रक्तदान किया।
शिविर में इनका रहा सहयोग
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में श्री अमरनाथ सेवा मंडल का सहयोग रहा। जिलाध्यक्ष दिगेंद्र मिश्रा, नंद किशोर मिश्रा, शिवम पाठक, मोनू चौहान, राहुल चौहान, सुधीर तिवारी शिविर के दौरान उपस्थित रहे।