आगरा में अमर उजाला डांडिया नाइट कार्यक्रम में हरियाणवी गायिका रुचिका जांगिड़ के गीतों पर शहरवासियों ने जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद थिरकने का जो दाैर शुरू हुआ वह देररात तक जारी रहा।
चमचमाते परिधान और सलीके से सजे हुए बाल। हाथों में डांडिया स्टिक और गीतों पर धमाल मचाने की चाह। चटख रंगों के परिधान में जब युवक-युवती कार्यक्रम स्थल पहुंचे तो दिवाली से पहले ही दिवाली सा उल्लास नजर आया। मौका था अमर उजाला डांडिया नाइट का, जिसका शुभारंभ पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन
शास्त्रीपुरम स्थित जीआर सिग्नेचर विला एंड बालाजी प्रॉपर्टीज ऑॅर्केड प्रेजेंट अमर उजाला डांडिया नाइट पावर्ड बाय न्यूरो फिजिशियन डॉ. नरेश शर्मा और रेसोनेंस आगरा स्टडी सेंटर (नॉलेज पार्टनर) की ओर से आयोजित डांडिया नाइट में मंच पर आते ही हरियाणवी गायिका रुचिका जांगिड़ ने अपनी जोशीली आवाज और मस्त अंदाज में शहरवासियों के उत्साह को दोगुना कर दिया।
सबसे पहले उन्होंने शहरवासियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। फिर लोगों में जोश भरते हुए उन्हें अपनी डांडिया स्टिक हाथों में लेने के लिए कहा। इतना सुनते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद युवा और महिलाएं डांडिया स्टिक लेने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन
इसके बाद जैसे ही रुचिका ने गीत गाने शुरू किए, युवाओं का जोश देखते ही बनता था। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों की मांग पर कोठे ऊपर कोठरी, पिया जी तेरी एक न मानूंगी जैसे गीत गाए तो युवाओं का उत्साह दोगुना हो गया। देर रात तक शहरवासी डांडिया रास का आनंद उठाते रहे। इस माैके पर डीसीपी ट्रैफिक अभिषेक अग्रवाल, एसीपी सैंया डाॅ. सुकन्या शर्मा, एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक भी माैजूद रहे।
ये रहे सहयोगी
एसोसिएट स्पॉन्सर हिलमैन पब्लिक स्कूल, मैजिक फ्रेम्स, केपी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, एल्विश बालाजी बेवरेज, डॉ. उमेश कुमार गर्ग, क्लेरिटी गोल्ट वाटर, आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, रेमिडिका मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल, ईशान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, ग्रेवुड होम्स और एस्परेंट हेलीकॉप्टर सर्विसेड, आउटडोर पार्टनर शंकर एडवरटाइटिंग एजेंसी।
डांडिया रास में देर रात तक मचा धमाल
शुक्रवार को शहरवासियों ने दिवाली के उल्लास के साथ डांडिया रास का लुत्फ उठाया। डांडिया स्टिक की खट-खट के साथ देर रात तक शहरवासी हरियाणवी गायिका रुचिका जांगिड़ के गीतों पर थिरकते रहे।
जीआर सिग्नेचर विला एंड बालाजी प्रॉपर्टीज आर्केड अमर उजाला डांडिया नाइट पावर्ड बाय न्यूरो फिजिशियन डॉ. नरेश शर्मा और रेजोनेंस आगरा स्टडी सेंटर (नॉलेज पार्टनर) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों की मांग पर रुचिका ने मेरो बलमा बड़ो स्याणो, पिया जी तेरी एक ना मानूंगी जैसी गीत गाए तो युवाओं का जोश दोगुना हो गया। महिला-पुरुष और युवा सभी रुचिका के गीतों पर देर रात तक थिरकते रहे।