फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी पहचान मेरी लाडलीः अमर उजाला का अभियान, यह गणतंत्र दिवस बेटियों के नाम

Wed, 10 Jan 2018 12:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आइए हम और आप मिलकर यह गणतंत्र दिवस बेटियों के नाम पर मनाते हैं। उन बेटियों को एक प्रेरणा के रूप में समाज के सामने लाते हैं जिन्होंने विषम परिस्थितियों में अपना मुकाम बनाया। आज वह करियर की बुलंदियों को छू रही हैं। इनके मां-बाप को इन पर गर्व है। शान से कहते हैं कि मेरी लाडली मेरी पहचान है। 
विज्ञापन


यह गणतंत्र दिवस बेटियों के नाम। अमर उजाला यह मुहिम शुरू कर रहा है। इस मुहिम के अंतर्गत हम हर रोज बेटियों की संघर्ष गाथा तो प्रकाशित करेंगे ही उनके मां-बाप ने किस तरह विषम परिस्थितियों में बेटी को करियर बनाने के लिए प्रेरित किया उसे भी आपके सामने रखेंगे। 

हमारा मकसद बेटा-बेटी के भेद को दूर करना है ताकि लोग समझ सकें कि बेटी कहीं भी बेटे से कम नहीं है। इस मुहिम के अन्तर्गत हम लोगों को प्रेरित करेंगे कि 26 जनवरी के दिन सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। ध्वजारोहण बेटियों से कराएं। सभी बालिका विद्यालयों में भी इस मुहिम के अन्तर्गत आयोजन किए जाएंगे।     
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा पता

अगर आप अमर उजाला की इस मुहिम के बारे में जानकारी करना चाहते हैं तो हमारे आफिस अमर उजाला कार्यालय पूजा मार्केट होलीगेट मथुरा पर संपर्क कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें