मैनपुरी। नगर के आगरा बाईपास रोड स्थित चंद्रशेखर इंटर कॉलेज में सोमवार को अपराजिता अभियान के तहत जल संरक्षण विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई।
अपराजिता अभियान के तहत आयोजित जल संरक्षण गोष्ठी में छात्रा रोहिनी कुमारी ने कहा कि पानी मानव जीवन की आवश्यकता है। पानी के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए सभी को जल संरक्षण करना चाहिए। राधिका कश्यप ने कहा कि जिस तरह से वर्तमान समय में पानी की बरबादी हो रही है, उससे लग रहा है कि भविष्य में पानी की किल्लत होगी। सभी को इस किल्लत से बचने के लिए पानी को संरक्षित करना होगा।
रिशु यादव ने कहा कि जल के बिना जीवन कल्पना मात्र होगा। सभी जल संरक्षण पर चिंतन करें। करिश्मा यादव ने कहा कि जल के बिना कोई भी जीवित नहीं रह सकता। मानव जीवन की रक्षा के लिए जल संरक्षण आवश्यक है। अंत में प्रधानाचार्य नरेश प्रसाद यादव ने छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
शिक्षक ओमप्रकाश यादव, अरविंद कुमार, नीरजा यादव, प्रियंका यादव, हेमलता, सुमधुर सिंह, अंजू यादव, पंकज यादव, शिवानी आदि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर लवी श्रीवास्तव, शालिनी शर्मा, तनवी यादव, रिंकी यादव, प्रिया, सपना यादव, सुमन कुमारी, दीप्ती कुमारी, अंजली यादव, रिया सिशोदिया, शिखा यादव, तमन्ना शर्मा, प्रिया चौहान आदि छात्राएं मौजूद रहीं।