फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता अभियान के तहत लगाया गया शिविर, महिलाओं को दी गईं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

Sat, 22 Dec 2018 11:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर में महिलाओंं की जांच करतीं डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत आगरा के राजनगर लोहामंडी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 148 महिलाएं लाभान्वित हुईं। शिविर में स्त्री रोग के अलावा जोड़ दर्द, पेट जनित बीमारियां, त्वचा संबंधी परेशानी के ज्यादा मरीज रहे।
विज्ञापन


शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा शर्मा और आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. वनिता स्वरूप ने महिलाओं की जांच की। मरीजों को आयुर्वेद की दवाएं भी दी गईं। ब्लडप्रेशर की जांच करते हुए महिलाओं को बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक किया। 

गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन करने की सीख देते हुए टीकाकरण कराने पर जोर दिया। डाक्टरों ने महिलाओं को बताया कि साफ-सफाई बरतने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। शिविर में फार्मेसिस्ट दिनेश कुमार के अलावा हरिओम कुमार का योगदान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कर वितरित दी गईं दवाइयां

स्वास्थ्य शिविर में महिलाओंं की जांच करतीं डॉक्टर
शिविर में जांच कराने आईं सरिता देवा ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टर ने जांच की और परेशानी को इत्मिनान से सुना। ऐसे कैंप लगते रहने चाहिए। कांती देवी ने कहा कि कैंप लगने से बड़ी राहत मिली है। डॉक्टर ने जांच कर दवाएं दीं। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी।  

शबाना कुरैशी ने कहा कि पड़ोसी ने निशुल्क कैंप लगने की जानकारी दी, यहां पहुंचकर डॉक्टरों को दिखाया। दवाएं भी मिलीं। हेमलता ने बताया कि महिला डाक्टरों होने से बड़ी सुविधा मिली। अपनी समस्या बताई, उन्होंने भी तसल्ली से जांच की। 

सोनी ने बताया कि अमर उजाला ने महिलाओं के लिए कैंप लगाया है। इसमें डाक्टरों ने परामर्श भी दिया। जूली ने कहा कि अपनी पड़ोसन के साथ कैंप में आई, डाक्टरों ने बीमारी से बचाव के बारे में भी जानकारी दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें