172 साल पुराने सेंट पीटर्स कॉलेज के ऐतिहासिक परिसर में क्रिसमस से पहले आगरा कार्निवाल ने खुशियां बिखेरीं। अमर उजाला के आगरा कार्निवल के जरिए कॉलेज के मैदान में बच्चों ने मस्ती और धमाल मचाया तो विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए महिलाओं और युवतियों ने अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन
जुंबा डांस की मस्ती में झूमे बच्चे और युवा, देखिए अमर उजाला आगरा कार्निवल की तस्वीरें
2 of 9
आगरा कार्निवल
- फोटो : अमर उजाला
करियर की चिंता और महिलाओं के लिए रोजगार के मौकों पर चिंतन भी हुआ। इन सबके बीच कार्निवाल के मंच पर जुंबा डांस की मस्ती में पूरे दिन युवा
झूमते रहे। रविवार को अमर उजाला के आगरा कार्निवाल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग पूरे परिवार के साथ कार्निवल पहुंचे।
विज्ञापन
जुंबा डांस की मस्ती में झूमे बच्चे और युवा, देखिए अमर उजाला आगरा कार्निवल की तस्वीरें
3 of 9
आगरा कार्निवल
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों ने खेलकूद और एडवेंचर स्पोर्ट्स का रुख किया तो महिलाओं ने कुकिंग प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया। खाने-पीने के स्टॉलों पर क्या बड़े, क्या
बच्चे सभी नजर आए। किसी को गरमागरम भुट्टा पसंद आया तो कोई पास्ता, पिज्जा का स्वाद लेता दिखा। प्रियांक धाकड़ टीम की ओर से प्रस्तुत जुंबा डांस
पर युवा थिरकते रहे।
जुंबा डांस की मस्ती में झूमे बच्चे और युवा, देखिए अमर उजाला आगरा कार्निवल की तस्वीरें
4 of 9
आगरा कार्निवल
- फोटो : अमर उजाला
कुकिंग प्रतियोगिता में सीमा सारस्वत ने बाजी मारी। दूसरा पुरस्कार श्वेता पांडेय और तीसरा पुरस्कार आरती मदनानी को मिला। प्रतियोगिता में अपनी अपनी अनूठी रेसिपी लेकर मोहिनी गुप्ता, सपना गुप्ता, अंश सचदेवा ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
जुंबा डांस की मस्ती में झूमे बच्चे और युवा, देखिए अमर उजाला आगरा कार्निवल की तस्वीरें
5 of 9
आगरा कार्निवल
कार्निवाल में पर्यटन क्षेत्र में करियर विषय पर चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि देश के साथ आगरा में पर्यटन क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है। यहां 15 फीसदी की वृद्धि दर है। पर्यटन उद्योग को हर साल जितने प्रशिक्षित लोग चाहिए, इंस्टीट्यूट में उससे कहीं कम लोग प्रशिक्षण ले पा रहे हैं। करियर के रूप में यह क्षेत्र बेहतर है।
विज्ञापन
जुंबा डांस की मस्ती में झूमे बच्चे और युवा, देखिए अमर उजाला आगरा कार्निवल की तस्वीरें
6 of 9
आगरा कार्निवल
- फोटो : अमर उजाला
वेदा इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट के सुमन शर्मा और विकास सिंह ने कहा कि विदेशी मुद्रा कमाने में यह क्षेत्र सबसे आगे है। देश में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। जेपी होटल के कुलदीप सिंह और शेफ आशीष एस चंदेल ने होटल उद्योग की जरूरत समझाईं। कोर्टयार्ड मेरिएट की रिचा बंसल ने महिलाओं के लिए पर्यटन को सबसे अच्छा बताया।
विज्ञापन
जुंबा डांस की मस्ती में झूमे बच्चे और युवा, देखिए अमर उजाला आगरा कार्निवल की तस्वीरें
7 of 9
आगरा कार्निवल
- फोटो : अमर उजाला
सेंट पीटर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर पॉल थॉनिकल ने बताया कि क्रिसमस खुशी का पर्व है और खुशियों को इसी तरह से एक-दूसरे से मिलकर साझा किया जाता है। कार्निवाल के जरिए आपसी भाईचारा और प्यार बढ़ता है। क्रिसमस से पहले आगरा कार्निवाल ने खुशियों को बांटा है।
जुंबा डांस की मस्ती में झूमे बच्चे और युवा, देखिए अमर उजाला आगरा कार्निवल की तस्वीरें
8 of 9
आगरा कार्निवल
- फोटो : अमर उजाला
आगरा कार्निवाल में खास रहा गुरमे क्लब की सदस्यों का स्टॉल, जिसमें एक से बढ़कर एक जायका मिला। क्लब की सदस्यों के हाथों में गजब का स्वाद रहा कि पूरे कार्निवाल में लोग व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए उमड़ पड़े। अचार हो या गुड़, छोले भटूरे हों या पिज्जा, पास्ता, भेलपुरी हो या गोलगप्पे, इडली, पापड़ी और चाट हो या हनी चिली पोटेटो। सभी का स्वाद गजब का रहा। गुरमे की सदस्यों ने अपने स्टॉल पर सेहतमंद खाने की जानकारी भी दी।