फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बच्चों को खाना खिलाया, दूध पिलाया, फिर मौत की नींद सुलाया, दिल झकझोर देंगी ये तस्वीरें

Mon, 24 Dec 2018 12:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
1 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में संजलि हत्याकांड को लेकर गम और गुस्सा अभी थमा भी नहीं कि थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव नगला गड़रिया की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। यहां तीन बच्चों की हत्या कर मां ने खुदकुशी कर ली। घर में चारों के शव फंदे से लटके मिले। एक ही साड़ी के टुकड़े कर चारों फंदे बनाए गए थे। 

बच्चों को खाना खिलाया, दूध पिलाया, फिर मौत की नींद सुलाया, दिल झकझोर देंगी ये तस्वीरें

2 of 6
घर में लटके मिले मां और तीन बच्चों के शव - फोटो : अमर उजाला
गांव नगला गड़रिया निवासी किसान प्रमोद कुमार निषाद की पत्नी ममता (30) और तीन बच्चों बेटी जुनू (5), बेटे रंजीत (3), अजीत (4 माह) के शव घर के अंदर बरामदे में लटके थे। जाल से साड़ी के टुकड़े बांधकर तीन फंदे बनाए गए थे। इन पर बच्चों के शव लटके थे। अपने बच्चों की हत्या करने से पहले मां ममता ने उनकी भूख मिटाने का इंतजाम किया था। 

बच्चों को खाना खिलाया, दूध पिलाया, फिर मौत की नींद सुलाया, दिल झकझोर देंगी ये तस्वीरें

3 of 6
ममता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अब हर किसी की जुबां पर यही सवाल है कि ममता ने तीनों बच्चों की हत्या कर खुदकुशी क्यों की? पति-पत्नी का झगड़ा तो हुआ था लेकिन ऐसा क्या हुआ जो उसे इतना घातक कदम उठाना पड़ा कि सुनने वालों के भी कलेजे कांप गए। उसने पहले बच्चों की भूख मिटाने का इंतजाम भी किया था। उन्हें खाना खिलाया था, पानी पिलाया था। इसके बाद उनको मार डाला और अपनी दे दी।

बच्चों को खाना खिलाया, दूध पिलाया, फिर मौत की नींद सुलाया, दिल झकझोर देंगी ये तस्वीरें

4 of 6
मौत से पहले खिलाया खाना - फोटो : woman burnt alive
गांव के लोग जब गेट तोड़कर अंदर घुसे तो सन्न रह गए। बड़ा ही खौफनाक दृश्य था। लोगों ने बताया कि ममता का शव दुपट्टे से बने फंदे पर लटका था। दो बच्चे साड़ियों से बने फंदे से लटके थे। चार माह के बच्चे का शव फर्श पर था। वहीं पास में एक थाली थी। इसमें रोटी का आधा टुकड़ा था। एक दूध की बोतल रखी थी। वह आधी भरी थी। साफ था कि थाली से खाना खाया गया। दूध की बोतल से दूध पिया गया।

बच्चों को खाना खिलाया, दूध पिलाया, फिर मौत की नींद सुलाया, दिल झकझोर देंगी ये तस्वीरें

5 of 6
दूध की बोतल - फोटो : अमर उजाला
घर में कोई और था नहीं। जाहिर है कि मां ने ही बच्चों को खाना खिलाया और दूध पिलाया। इसके बाद फिर क्या हुआ कि जो उसने बच्चों की जान ले ली? इसका जवाब जांच के बाद ही मिलेगा। फिलहाल सब यही सोच रहे हैं कि जब ममता में इतनी ममता थी कि उसने बच्चों की भूख का ख्याल रखा तो फिर उन्हें मार कैसे दिया? उसके हाथ नहीं कांपे होंगे उनकी हत्या करते समय। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को खाना खिलाया, दूध पिलाया, फिर मौत की नींद सुलाया, दिल झकझोर देंगी ये तस्वीरें

6 of 6
छानबीन करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
चार माह के बच्चे की हत्या की बात सुनकर भी कलेजा कांपता है। इन बच्चों को वह जान से ज्यादा प्यार करती थी। जुनू और रंजीत को स्कूल भेजती थी। चार माह के अजीत को हमेशा अपने साथ रखती थी। घर में झगड़ा भी होता था तो बच्चों को अलग कमरे में भेज देती थी। वो नहीं चाहती थी कि उसके और पति के बीच झगड़े का असर बच्चों के दिमाग पर पड़े। 
Next
AU ऐप में पढ़ें