फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन का हाल जानने आगरा पहुंचे डॉ. सुमंत गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने मंगलवार को आगरा पहुंचकर मतदान के दौरान गोली लगने से घायल अमन पांडेय का हाल जाना। व्यापारी नेताओं ने अमन पांडेय के परिजनों से उपचार को लेकर भी जरनकारी ली। उन्होंने बताया कि अब युवक की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी अमन पांडेय 20 फरवरी को मोहल्ला अवधनगर बूथ के बाहर हुए गोलीकांड में घायल हो गया था। अमन पांडेय तीन दिन से आगरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार को नगर निवासी अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता अमन का हाल जानने आगरा पहुंचे। उन्होंने बताया कि अमन की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि वह शीघ्र स्वस्थ होगा। मुलाकात के दौरान व्यापारी नेता आशोक गुप्ता भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें