फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गबन में चल रही कार्रवाई के बारे में भी जानकारी जुटाई

Fri, 08 Nov 2024 09:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। निदेशक डाक सेवाएं आगरा शशि उत्तम शुक्रवार को मैनपुरी पहुंचे। नियमित निरीक्षण के दौरान उन्होंने डाक अधीक्षक कार्यालय और कलेक्ट्रेट स्थित जिला परिषद डाकघर का निरीक्षण किया। सुबह 11 बजे के करीब निदेशक सबसे पहले डाक अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने डाक विभाग के अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ ही कर्मचारियों से संबंधित विचाराधीन मामलों की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने जिले के डाकघरों में हुए गबन में चल रही कार्रवाई के बारे में भी जानकारी जुटाई। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट स्थित जिला परिषद डाकघर पहुंचे। यहां उन्होंने सभी कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता पर उपभोक्ताओं को सेवाएं दी जाएं। इस दौरान डाक अधीक्षक आरएस शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें