फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इलाज में लापरवाही से महिला की मौत का आरोप

Sun, 03 Aug 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूता के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया। महिला की आगरा ले जाते समय मौत हो गई इसके बाद परिजन ने निजी अस्पताल के बाहर शव रख कर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा के रहने वाले इंतजार खान रविवार की शाम को 29 वर्षीय पत्नी शाहीन बानो का शव लेकर घिरोर मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां शव को अस्पताल के बाहर रख कर परिजन के साथ हंगामा शुरू कर दिया। इंतजार ने आरोप लगाया कि दोपहर को उन्होंने गर्भवती पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया था। करीब दो घंटे बाद पत्नी को रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय पत्नी की मौत हो गई। परिजन लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हंगामे के दौरान अस्पताल का स्टाफ वहां से चला गया।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें