भोगांव के गांव मिर्जापुर में जलनिकासी कराते लेखपाल।
- फोटो : भोगांव के गांव मिर्जापुर में जलनिकासी कराते लेखपाल।
भोगांव। सोशल मीडिया पर ग्राम मिर्जापुर में जलभराव से हो रही परेशानी की जानकारी क्षेत्रीय विधायक को मिली। उन्होंने एसडीएम संध्या शर्मा को पानी निकलवाने की व्यवस्था कराने को कहा। एसडीएम ने लेखपाल को समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। लेखपाल ने जेनरेटर लगवाकर पानी निकलवाया। पानी भरा होने से बच्चों को स्कूल और अन्य लोगों को भी आवागमन में खासी परेशानी होती थी। सोशल मीडिया से क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को जानकारी हुई थी।