खेरागढ़,फोटोजगनेर बाजरा क्रय केंद्र प्रभारी ने निजी कर्मचारियों के खाते में लिया सुविधा शुल्क
आगरा। बाजरा खरीद के नाम पर जगनेर क्रय केंद्र प्रभारी निखिल सक्सेना और निजी कर्मचारी अनुज पर अवैध वसूली के आरोप किसानों ने लगाए हैं। दो किसानों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एक किसान से 40 हजार रुपये, जबकि दूसरे से 3000 रुपये वसूले गए। इस मामले में जिलाधिकारी ने भी जांच के निर्देश दिए हैं।बाजार में बाजरा का भाव 1950 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल है। सरकारी क्रय केंद्र पर 2775 रुपये प्रति क्विंटल खरीद हो रही है। खरीद में धांधली के आरोप लग रहे थे। जांच के बाद जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने जिला विपणन अधिकारी नंद किशोर, जगनेर केंद्र प्रभारी निखिल सक्सेना, खेरागढ़ केंद्र प्रभारी विकास जयंत, जैतपुर कलां केंद्र प्रभारी रीता सेन और फतेहपुर सीकरी केंद्र प्रभारी गया प्रसाद के विरुद्ध प्रमुख सचिव को कार्रवाई के लिए संस्तुति की थी। क्षेत्रीय किसान राम भरत ने बताया कि 138 क्विंटल बाजरा का रजिस्ट्रेशन कराया था। आरोप है कि केंद्र प्रभारी निखिल ने खरीद ऑनलाइन नहीं दर्शायी। निजी कर्मचारी अनुज ने उनसे 300 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन मांगा। डिजिटल माध्यम से 40 हजार रुपये कमीशन दिया। फिर भी 44 क्विंटल की खरीद नहीं की। बाजिदपुर के किसान विष्णु कुमार का आरोप है कि 30 कुंतल बाजरा के लिए 6000 हजार रुपये मांगे। 3000 हजार रुपये दिए। फिर भी बाजरा नहीं तौला। दोनों किसानों ने इस संबंध में थाना प्रभारी को तहरीर दी है। किसानों का आरोप है कि पुलिस और खाद्य रसद विभाग के अधिकारी शिकायत वापस लेने का दबाव डाल रहे हैं।
जांच के बाद होगी एफआईआर
- बाजरा खरीद में अनियमितताएं मिलने पर जिला विपणन अधिकारी सहित चार केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। आरोप सही मिले तो एफआईआर दर्ज कराएंगे। - अरविंद बंगारी, जिलाधिकारी