फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप

Mon, 10 Jun 2024 05:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने नाबालिग पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। सोमवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत करने आई महिला ने बताया कि पति राजस्थान में रह कर एक ईंट-भट़्ठा पर मजदूरी करते हैं। तीन जून को 12 वर्षीय पुत्री अपनी ताई क साथ खेत पर शौच के लिए गई थी। वहां से नामजद पुत्री को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। जेठानी के विरोध करने पर आरोपी व साथी नहीं माने। जानकारी होने के बाद पुत्री की काफी तलाश की। पांच जून को पति के घर आने के बाद आरोपी के घर पर गए तो आरोपी के परिजन ने गालीगलौज की।
पुलिस के आने के बाद पुत्री शौचालय में बंद मिली। पुत्री ने बताया कि उसे ले गए चारों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया है। जबरदस्ती उसे नशे की गोलियां भी खिलाई गईं। शिकायत लेकर जब वह थाने पहुंची तो पुलिस ने डरा धमका कर पति से खाली स्टांप पर हस्ताक्षर करा लिए। पति को धमकी देकर भगा दिया। उसकी शिकायत तक दर्ज नहीं की गई। महिला ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें