फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इशिका और जतिन बने मैराथन के विजेता

विज्ञापन
जागरूकता मैराथन
विज्ञापन
आगरा। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की छात्र इकाई ने रविवार को राष्ट्र प्रथम एवं सेव द फ्यूल जागरूकता मैराथन का आयोजन किया। कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शुभारंभ सेंट्रल इंडिया चार्टर्ड अकाउंटेंट्स स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित मित्तल और शाखा उपाध्यक्ष आयुष गोयल ने किया। मैराथन श्रीराम चौक कमला नगर से शुरू होकर आईसीएआई भवन संजय प्लेस पर समाप्त हुई। बालक वर्ग में प्रथम जतिन धर्मेश, द्वितीय वत्सल और तीसरे स्थान पर आर्यन गुप्ता रहे। जबकि बालिका वर्ग में प्रथम इशिका दुबे, द्वितीय हिमांशी अग्रवाल और तीसरा स्थान अनिष्का अग्रवाल ने प्राप्त किया। इस मौके पर तनिष्क अग्रवाल, प्रियंशी गुप्ता, वैभव गोयल, अभिषेक अग्रवाल, हिमांशी गोयल, अंशिका अग्रवाल, नमन वित्यानी, देव मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें