फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: आगरा में सभी अस्पताल खुलेंगे, निजी लैब में भी होगी कोरोना जांच

Mon, 25 May 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आईएमए और प्रशासन का विवाद सुलझा
  • दोनों ओर से संयुक्त बयान जारी किया गया 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिला प्रशासन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के बीच चली आ रही तनातनी रविवार को समाप्त हो गई है। आईएमए की मांगों को जिला प्रशासन ने मानते हुए साझा बयान जारी किया है। इसमें मरीज हित में दोनों ने सहयोगी भाव से कार्य करने की बात कही। इसी से तय हुआ कि अब सभी अस्पताल खुलेंगे, निजी लैब में भी कोरोना जांच होगी।

विज्ञापन


सभी हॉस्पिटल संचालित न होने, प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में कोरोना की जांच पर रोक, चिकित्सकीय सुरक्षा व्यवस्था समेत सात बिंदुओं पर मांगपत्र को लेकर आईएमए और जिला प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग आमने-सामने आ गए थे।


कई अस्पतालों पर हुई थी कार्रवाई 

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों की चेकिंग का अभियान भी चला रखा था। कई पर कार्रवाई भी की गई। इसे विवाद से जोड़कर देखा जाने लगा था। इस कारण विवाद बढ़ रहा था। इस पर आईएमए नो मांगपत्र जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को भेजा था। इस पर रविवार को सीएमओ ने डीएम से बातकर हस्ताक्षर करते हुए साझा बयान जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए के यूपी अध्यक्ष डॉ. सुधीर धाकरे ने कहा कि सर्विलांस टीम सभी अस्पतालों में मानकों का निरीक्षण कर चिकित्सीय सेवाएं संचालित कराएंगी। सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी और मीडिया प्रभारी डॉ. पंकज नगायच ने इस पर खुशी जताई है।

प्रशासन ने हमारी मांगें मान ली - आईएमए

आईएमए आगरा के अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी ने बताया कि सभी अस्पतालों में चिकित्सकीय कार्य संचालित किए जाएंगे। निजी लैब में भी कोविड जांच होगी। प्रशासन ने हमारी मांगे मान ली हैं। 

मानकों को पालन करते हुए दी मंजूरी - सीएमओ

सीएमओ डॉ. आरसी पांडे ने बताया कि मानकों का पालन करते हुए निजी लैब में जांच को मंजूरी दी है, सभी अस्पतालों में इलाज भी कर सकेंगे। उनके यहां सुरक्षा व्यवस्था का भी भरोसा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें