मैनपुरी। नवोदय छात्रा की कथित हत्या और दुष्कर्म के मामले का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। हाईकोर्ट की ओर से आधी अधूरी डीएनए रिपोर्ट लौटाए जाने के बाद मंगलवार को कैंप कार्यालय में दिनभर हलचल रही। टीम के सदस्य सवालों के जवाब तैयार करने में दिनभर जुटे रहे।
थाना भोगांव क्षेत्र स्थित नवोदय छात्रा कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में एडीजी के निर्देशन में जांच कर रही एसआईटी अभी खुलासा नहीं कर सकी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से आधी अधूरी जांच रिपोर्ट लौटाए जाने के बाद एक बार फिर टीम के सदस्य जांच और कागजों को मजबूत करने में जुट गए हैं। इसी के तहत ट्रांजिट हॉस्टल में बने अस्थाई कैंप कार्यालय पर हलचल रही। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच रिपोर्ट पर हाईकोर्ट की ओर से उठाए गए सवालों के जवाब तैयार करने में एसआईटी के सदस्य लगे गए हैं।
----
एडीजी के आने की चर्चा
सूत्रों के अनुसार हाईकोर्ट की आपत्ति के बाद एडीजी एक बार फिर पूरी जांच का ब्यौरा तलब कर सकते हैं। इसको लेकर वह कैंप कार्यालय पर भी आ सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि एसआईटी या फिर स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी ने नहीं की।