आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कन्हैयालाल माणिक लाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ (केएमआई) के एमए (फ्रेंच) विषय के शत प्रतिशत छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है। इस पाठ्यक्रम का यह पहला बैच है। इनमें अधिकतम सालाना वेतन 10 लाख रुपये मिला है।
विदेशी भाषा के प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि केएमआई में पहली बार फ्रेंच भाषा में दो साल का डिग्री कोर्स शुरू हुआ। इसमें 15 सीटें हैं और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा हो चुकी है, मौखिक परीक्षा बाकी है। परिणाम आने से पहले ही शत प्रतिशत छात्रों को संस्थान से ही नौकरी मिल गई है। इनमें सबसे अधिक सालाना पैकेज 10 लाख रुपये तक का है।
Sikkim Accident: शहीद की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, पिता के भी नहीं थम रहे आंसू, पार्थिव शरीर का इंतजार
इसके अलावा फ्रेंच, जर्मन और रशियन भाषा में भी एक साल का सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा कोर्स और एडवांस डिप्लोमा कोर्स भी चल रहा है। इन कोर्सेज को करने से शुरूआती दौर में ही छात्र 25 से 30 हजार रुपये मासिक वेतन पा रहे हैं। इन कोर्स के जरिये होटल, निजी कंपनी, ऑनलाइन शॉपिंग समेत टूरिस्ट गाइड में नौकरी के बेहतर अवसर रहते हैं।