फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का काम तेज, 24 महीने में होगा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा से अलीगढ़ तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का काम तेज कर दिया है। 65 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे 24 महीने में पूरा हो जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से आगरा से अलीगढ़ तक एक घंटे में पहुंच सकेंगे। इसकी लागत 1536.90 करोड़ रुपये है। ये दो चरणों में बन रहा है।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से बनाया जा रहा आगरा-अलीगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे एनएच-91 से जुड़ेगा। इसकी कुल दूरी 65 किमी है। पहले चरण में 36.9 किमी और दूसरे में 28 किमी एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। इसका बजट 1536.90 करोड़ रुपये है। पहले चरण में 36.9 किमी. की लागत 820.40 करोड़ रुपये है। दूसरे चरण में बनने वाले 28 किमी. मार्ग के निर्माण में 716.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये खंदौली से अलीगढ़ तक बन रहा है। इसमें 49 फ्लाईओवर, अंडरपास और रेल ओवरब्रिज भी बनेंगे। इसको दो कंपनियां बना रही हैं। इनकी टीम ने सर्वे करते हुए कार्य शुरू करा दिया है। अगले साल दिसंबर तक ये प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि ग्रीन एक्सप्रेस-वे के निर्माण में पर्यावरण का भी ध्यान रखा जा रहा है। मध्य में पौधे लगाकर हरियाली विकसित की जाएगी। इसके बनने से आगरा-हाथरस और अलीगढ़ के लोगों के लिए बड़ी सुविधा हो जाएगी। जाम से बचाव होने के साथ समय और ईंधन भी बचेगा।
घंटे भर में होगा सफर पूरा
- ग्रीन एक्सप्रेस-वे बनने से आगरा से अलीगढ़ का सफर आसान हो जाएगा। आगरा से एक घंटा और खंदौली से ये सफर करीब 45 मिनट में पूरा हो जाएगा। अभी आगरा से अलीगढ़ जाने में ढाई घंटे से अधिक समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें