फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में अलीगढ़ के दंपती की मौत

Sun, 11 Feb 2024 05:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में अलीगढ़ के दंपती की मौत
विज्ञापन

- बाइक से लखनऊ जा रहे थे, दिल्ली-कानपुर हाईवे पर हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां (मैनपुरी)। शनिवार की रात दिल्ली-कानपुर हाईवे पर बाइक से लखनऊ जा रहे अलीगढ़ निवासी दंपती को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपती के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
अलीगढ़ के थाना जवा क्षेत्र के गांव रफीपुर सिया (बेगबाबद) निवासी गुड्डू (20) शनिवार को पत्नी सर्वेश कुमारी (19) के साथ अपनी ससुराल लखनऊ जा रहे थे। रात को वह लोग थाना क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर स्थित चंद्रकमल विद्यालय के पास पहुंचे। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लाेग एकत्र होने लगे। इस बीच टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को मार्ग से हटवाने के साथ दंपती के शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान को लेकर मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी जांचे। रविवार को दंपती के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह पहले हुई थी शादी
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतकों के परिजन ने बताया कि गुड्डू और सर्वेश की शादी छह माह पहले ही हुई थी। गुड्डू अलीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। शनिवार को वह अपनी ससुराल जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें