फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हॉकी टूर्नामेंट में अलीगढ़ और गाजियाबाद की शानदार जीत

Mon, 12 Jan 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को हॉकी टूर्नामेंट में अलीगढ़ और गाजियाबाद की टीमों ने शानदार जीत हासिल की। दोनों मुकाबले बेहद रोमांचक रहे।
विज्ञापन

आगरा हॉकी संघ एवं देवीराम परिवार की ओर से स्व. देवीराम अग्रवाल उत्तर प्रदेश महिला एवं पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का तीसरा संस्करण कराया जा रहा है। प्रतियोगिताएं 15 जनवरी तक होती रहेंगी। प्रतियोगिता में प्रदेश से कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
रविवार को पहला मैच हरदोई बनाम अलीगढ़ के मध्य खेला गया। अलीगढ़ ने हरदोई को 4-2 से पराजित किया। अलीगढ़ से तीन गोल ऋषभ राज ने और एक गोल आदित्य पाल ने किया। हरदोई से सर्वजीत और सक्षम ने एक-एक गोल किया। हरदोई की टीम से मैन ऑफ द मैच कृष्ण कुमार रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरा मैच गाजियाबाद बनाम सहारनपुर के मध्य खेला गया। जिसमें गाजियाबाद ने सहारनपुर को 4-2 से पराजित किया। गाजियाबाद की तरफ से दो गोल अमित, कार्तिक और पियूष ने एक- एक गोल किया। सहारनपुर से रोहित और युकांत यादव ने एक-एक गोल किया। सहारनपुर की टीम से मैन ऑफ द मैच रोहित रहे।

संचालन आगरा हॉकी संघ के सचिव संजय गौतम ने किया। निर्णायक प्रशांत शुक्ला, अमित सक्सेना, शिवानी चौधरी, मधु कुमारी, आशा कुमारी व रश्मि कुमारी रहीं। इस दौरान ओम प्रकाश शर्मा, डॉ. जयशंकर यादव, रोहित शर्मा, तपेश शर्मा, जैगम मशकूर, शाहिद अली, उमेश अग्रवाल, सतीश गोयल, पंकज गोयल, राजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें