फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: अभी कड़ाके की सर्दी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश के भी आसार, आईएमडी ने की ये भविष्यवाणी

Wed, 15 Jan 2025 11:42 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

बुधवार और बृहस्पतिवार को बौछार पड़ने के आसार हैं। शुक्रवार को घना कोहरा छा सकता है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मकर संक्रांति पर्व पर मंगलवार को खिली धूप ने शहरवासियों को राहत दी। सुबह सर्दी के तेवर सख्त थे, लेकिन दिन में चटक धूप निकली। हालांकि शाम को सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट बरकरार है। इधर, मौसम विभाग ने बुधवार को फिर से बौछार पड़ने की संभावना जताई है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट की उम्मीद नहीं है, लेकिन शुक्रवार-शनिवार को घने कोहरे के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


ये तापमान किया गया दर्ज
पिछले 15 दिनों से कड़ाके की सर्दी झेल रहे शहरवासियों को संक्रांति पर निकली धूप ने राहत दी। सुबह से ठंडी हवाएं चल रही थीं, लेकिन दिन में तेज धूप चटकते ही ठंड का असर भी कम महसूस हुआ। धूप निकलने से अधिकतम तापमान 20.3 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्यिस रिकॉर्ड किया गया।

 
विज्ञापन

छाएगा घना कोहरा
अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार को बौछार पड़ने के आसार हैं। शुक्रवार को घना कोहरा छा सकता है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं पड़ेगा।

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 20.3 डिग्री
न्यूनतम तापमान- 9 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें