फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस ने कर दिया कुछ ऐसा...फंदे पर लटक गई महिला; अब जांच में निकलकर सामने आए ये तथ्य

Wed, 15 Jan 2025 11:26 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

प्रशासनिक अधिकारियों ने राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचकर रिकाॅर्ड चेक किया तो अभिलेख में कोई चकमार्ग नहीं निकला। इस पर माैके पर कार्य रुकवा दिया। लेकिन महिला अभी अस्पताल में मौत से जूझ रही है। पुलिस टीम पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
फांसी। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरहन में अपने खेत को बचाने के लिए महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया था। आरोप लगाया कि पुलिस प्रधान पक्ष से मिलकर जबरन खरंजा निकलवा रही थी। इसी पर विवाद हुआ था। मंगलवार को उपजिलाधिकारी संगमलाल गुप्ता और तहसीलदार मान्धाता सिंह ने राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचकर रिकार्ड चेक किया तो अभिलेख में कोई चकमार्ग नहीं निकला। इस पर कार्य रुकवा दिया। लेकिन महिला अभी अस्पताल में मौत से जूझ रही है। पुलिस टीम पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


 
Trending Videos

अभिलेखों में काेई मार्ग नहीं है
तहसीलदार एत्मादपुर मान्धाता सिंह ने बताया कि मौजा मुर्थर अलीपुर के गांव खुशालपुर स्थित चरन सिंह और हाकिम सिंह आदि के मकान जिन भूखंडों के बीच हैं, वहां दोनों चकों के मध्य राजस्व अभिलेखों में कोई चकमार्ग या रास्ता दर्ज नहीं है। चरन सिंह व हाकिम सिंह पक्षों के मध्य रास्ते को लेकर विवाद था। काम रुकवा दिया गया है। चरन सिंह ने उत्तर प्रदेश राजस्व अधिनियम की धारा 24 के तहत पैमाइश हेतु वाद दाखिल कर दिया है, जो विचाराधीन है।

 

पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप
खुशालपुर में एसडीएम के आदेश पर सोमवार को भूमि विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस ठेकेदार और ग्राम प्रधान से मिलकर खुद ही पंच बन गई थी, जिसने खेत में जबरन सड़क निर्माण कराना प्रारंभ कर दिया था। आरोप है कि विरोध कर रही चरन सिंह की पत्नी शीला देवी से पुलिस ने अभद्रता भी की। 

 
विज्ञापन

अभी हालत में नहीं हुआ सुधार
शीला देवी पुलिस से बार-बार कह रही थी कि पहले उसके खेत की पैमाइश करके रकबा पूरा करा दो, उसके बाद खड़ंजा बनाया जाए अन्यथा वह आत्महत्या कर लेगी। लेकिन पुलिस उसकी सुनने को तैयार नहीं थी। इसी से आहत होकर शीला फंदे से लटक गई थी। शीला की हालत में अभी सुधार नहीं हुआ है। इस मामले में एसीपी एत्मादपुर पीयूषकांत का कहना है कि बरहन में दो पक्षों में भूमि विवाद का मामला था। यहां तहसील की टीम ने काम रुकवा दिया है। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस पर आरोपों के बारे में भी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें