फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: दक्षिण अफ्रीकी और अज्ञात स्ट्रेन का खतरा, जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Sun, 04 Apr 2021 09:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा में पहले मिल चुके हैं दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन के तीन मरीज, अज्ञात स्ट्रेन का एक मरीज मिला था 
  • स्वास्थ्य विभाग ने अब जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए 11 और मरीजों के नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस के दक्षिण अफ्रीकी और अज्ञात स्ट्रेन का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसको देखते हुए जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए 11 संक्रमित मरीजों के नमूने जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजे गए हैं। इससे संक्रमित करने वाले कोरोना वायरस के स्ट्रेन का पता लगाया जाएगा। शनिवार को कोरोना वायरस के 68 मरीज मिले। बीते 48 घंटों में संक्रमण के 117 मामले पाए गए हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


छह महीने बाद एक दिन में 68 संक्रमित पाए गए हैं, इससे पहले नवंबर में इतने मरीज एक दिन में मिले थे। दो दिन में 117 मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 10,856 हो गई है। 231 इलाज करा रहे हैं और 178 की मौत हो गई है। 10,447 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बाजार-सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें बुजुर्ग
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बुजुर्गों को बाजार-सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचने के लिए कहा है। उन्होंने 45 साल से अधिक उम्र के दुकानदार, फड़ विक्रेता, स्टॉल चलाने वाले, व्यापारी, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों से कोरोना टीका लगवाने की अपील की है।

विज्ञापन

टीके लगवाने के बाद जूनियर डॉक्टर संक्रमित
एसएन मेडिकल कॉलेज के 27 साल के जूनियर डॉक्टर टीका लगवाने के बाद संक्रमित हो गए हैं। इन्होंने दो सप्ताह पहले टीके की दूसरी डोज लगवाई थी। इसके अलावा कोरोना वायरस की चपेट में पांच बच्चे भी आए हैं। इनकी उम्र छह से 11 साल तक की है। संक्रमितों में 23 महिलाएं शामिल हैं। 

दौनेरिया राज अपार्टमेंट संजय प्लेस और अदनबाग में एक ही परिवार के तीन-तीन सदस्य संक्रमित मिले हैं। कचहरी घाट, मोती कटरा, मेहर बाग दयालबाग में एक ही परिवार के दो-दो संक्रमित पाए गए हैं। 60 साल से अधिक उम्र के छह बुजुर्गों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नए कंटेनमेंट जोन
अवधपुरी अलबतिया, बाग फरजाना, बल्केश्वर, चंद्र नगर सिकंदरा, फ्रेंड्स पैराडाइज खंदारी, गणपति अपार्टमेंट सिकंदरा, नाई की मंडी, जयपुर हाउस, सिल्वर एस्टेट सिकंदरा, काजीपाड़ा, कमला नगर, कौशलपुर, खंदारी, महारानीबाग, मानस नगर, एमजी रोड, मेहर बाग दयालबाग, न्यू सीतानगर, निर्भय नगर गैलाना, पुष्पकुंज मऊ रोड, पुष्पांजलि नगर शाहगंज, राजाकुंज पृथ्वीनाथ फाटक, रकाबगंज, संत नगर कॉलोनी दयालबाग, मोती कटरा, शाहगंज, शीतलाधाम अदन बाग दयालबाग, श्रीनाथपुरम, सिकंदरा, सुलभ विहार, विभव नगर, वीर नगर दयालबाग, वजीरपुरा, फतेहाबाद, गुबरौठ फतेहाबाद, गढ़ी भंडार बरहन, जरारी फतेहाबाद, खेरागढ़, किरावली, मलपुरा, नगला भगत धनौली। 
विज्ञापन

11 संक्रमितों के नमूने जांच को भेजे 
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए 11 संक्रमित मरीजों के नमूने जांच में लिए केजीएमयू लखनऊ भेजे गए हैं। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि सीटी (साइकिल थ्रेसहोल्ड) वैल्यू 25 से कम वाले 11 संक्रमित मरीज चिह्नित किए हैं। इनकी उम्र 16 से 81 साल के बीच है। 

इनकी जांच से कोरोना वायरस के स्ट्रेन का पता चल सकेगा। इसी के आधार पर वायरस की मारक और संक्रमण की क्षमता की सही जानकारी हो सकेगी। इससे पहले आगरा में दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन के तीन और अज्ञात स्ट्रेन का एक मरीज मिल चुका है। सात से दस दिन में इसकी रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें