वृंदावन (मथुरा)। लॉकडाउन में भी ड्राई एरिया में शराब की बिक्री नहीं थम रही है। वृंदावन पुलिस ने दो दिन में दो शराब तस्करों को पकड़ा है। इनके पास से 24 अध्धा अंग्रेजी शराब और 40 पव्वा देशी शराब के बरामद किए हैं।
ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके शराब की बिक्री बेखौफ हो रही थी। लॉकडाउन में ड्राई एरिया में शराब की बिक्री की सूचना पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने छापा मारकर लाल बाबू मंदिर के पास और राल रोड के फ्लाईओवर के पास से दो शराब तस्कर पकड़े हैं। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि लाल बाबू मंदिर के पास पवन गोस्वामी निवासी गौरानगर को 24 अध्धा अंग्रेजी शराब के संग पकड़ा है, जबकि राल रोड फ्लाईओवर के पास से बलराम उर्फ शैलू निवासी नगला मौरा को 40 देशी पव्वा के साथ पकड़ा है।