वृंदावन (मथुरा)। आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने बताया कि सामूहिक ऑनलाइन श्रीहनुमान चालीसा पाठ महानुष्ठान 25 अप्रैल को शाम 6:30 बजे से शाम 7:20 बजे तक होगा। संत-महापुरुषों के सानिध्य में हजारों भक्त इस पाठ के संग जुड़ेंगे।
आचार्य ने बताया कि प्रत्येक सदस्यों को 11 पाठ करने होंगे। इस पाठ से अपने परिवार और दोस्तों को भी जोड़ जा सकता है। इस पाठ की ऐसी चेन बनानी है, जो कि रिकार्ड बन सके। फेसबुक और यू-ट्यूब पर भक्त महाराज के संग पाठ से जुड़ सकेंगे।