फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीयाः सात मई को इस विशेष योग से ब्रज में बरसेगा मान-सम्मान और वैभव

Fri, 03 May 2019 09:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
akshaya tritiya
विज्ञापन
इस बार सात मई को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक सात मई को चार ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है और 16 वर्षों बाद सूर्य बुध युति, मातंग योग, मंगल रोहिणी नक्षत्र और अंगारक योग समेत राहु मंगल युति और रवि योग का दुर्लभ संयोग पड़ रहा है। संयोगों के साथ दिन भर स्वयं सिद्ध मुहूर्त (अबूझ तिथि) होने से मांगलिक कार्य अतिशुभ फलदायी होने की संभावना है।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद मिश्रा के अनुसार मांगलिक कार्यों के लिए अक्षय तृतीया बेहद शुभ मानी जाती है। अक्षय तृतीया पर मुहूर्त दिखाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। कोई भी अपने कारोबार में श्रीगणेश लक्ष्मी पूजन, कुबेर भंडारी, नव ग्रह पूजन, श्री महालक्ष्मी पूजन कर सकता है। परशुराम जयंती भी इस दिन मनाई जाएगी। 

स्वयं सिद्ध मुहूर्त अक्षय तीज शाम 4.26 बजे तक होने से ज्योतिषाचार्यों ने शुभ कार्य मृगशिरा नक्षत्र शुरू होने से पहले करने को कहा है। अक्षय तीज में होने वाला कोई भी कार्य का क्षय नहीं होता।
विज्ञापन

मान्यता है कि इसी दिन से सतयुग का प्रारंभ हुआ था। गज केसरी योग सभी को मान-सम्मान और वैभव प्राप्त कराएगा। भगवान विष्णु एवं श्री लक्ष्मी जी की पूजा करने से सुख समृद्धि मिलेगी। श्री परशुराम जयंती भी इसी दिन मनाई जाएगी। 

मंगलवार में रोहिणी नक्षत्र होने से बनने वाला मातंग योग कुल बुद्धि प्रदान करने वाला माना गया है। डॉ.मिश्रा का कहना है कि तृतीया तिथि मध्य रात्रि के बाद अगले दिन यानी बुधवार की देर रात 2.16 बजे तक रहेगी। अक्षय तीज मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र में शाम 4.26 बजे तक रहेगा। उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लग जाएगा। 

डॉ. अरविंद मिश्र के मुताबिक 16 सालों बाद अक्षय तृतीया पर सूर्य, शुक्र, चंद्र और राहु अपनी उच्च राशि में एक साथ रहेंगे। इससे पहले यह संयोग साल 2003 में बना था। जब पांच ग्रह अपनी उच्च राशि में एक साथ स्थित थे।
 
विज्ञापन

अबकी बार चार ग्रह अपनी राशि में हैं। इसमें सूर्य मेष, शुक्र मीन, चंद्रमा वृष और राहु मिथुन राशि में विराजमान होंगे। इसलिए इन राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया अति शुभ होगी।

ये रहेंगे शुभ मुहूर्त
श्रेष्ठ चौघड़िया - सूर्योदय से सुबह 8.58 बजे तक
अमृत चौघड़िया - सुबह 8.59 बजे से दोपहर 1.54 बजे तक
विशेष संयोग का मुहूर्त
- 3 मई को सूर्य बुध की युति बुधादित्य योग मेष राशि में जो 7 को भी रहेगा।
- 7 मई को रवि योग शाम 4.27 से 8 मई की शाम 4 बजे तक रहेगा।
- 7 मई को मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश सुबह 6.53 बजे हो जाएगा।
- मिथुन राशि में मंगल राहु (अंगारक योग) 22 जून की रात 11.20 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें