फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय पात्र ने भेजा पीएम मोदी को न्योता, 11 फरवरी को होने वाले उत्सव में शामिल हो सकते हैं शामिल

Thu, 31 Jan 2019 12:02 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
आगामी 11 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वृंदावन के अक्षय पात्र में आयोजित होने वाले महोत्सव में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए संस्था अक्षयपात्र फाउंडेशन की ओर से प्रधानमंत्री को न्यौता भी भेजा है। 
विज्ञापन


अक्षयपात्र अपनी स्थापना के उद्देश्य के अनुरूप मध्याह्न भोजन की अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना की दिशा में भारी सफलता तक पहुंच चुका है। इसी सफलता के साकार होने के उपलक्ष्य में अक्षयपात्र एक महोत्सव का आयोजन कर रहा है। 

इस महोत्सव में आने के लिए संस्था अक्षयपात्र फाउंडेशन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्यौता भेजा गया है। इसके लिए अक्षयपात्र परिसर में तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


वहीं कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र भी प्रकाशित हो चुके हैं। यदि सब कुछ योजना के अनुरूप रहा तो प्रधानमंत्री बनने के बाद इस कार्यक्रम में तीर्थनगरी की पावन धरती पर पहली बार नरेंद्र मोदी आएंगे।

अक्षयपात्र के जनसंपर्क विभाग प्रमुख अनंतवीर दास ने बताया कि इस्कॉन बंगलूरू की ओर से भेजे गए निमंत्रण पत्र पर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अभी कोई मुहर नहीं लग सकी है। पीएमओ से मंजूरी मिलने के बाद ही 11 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें