फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया: ऑनलाइन खरीदे जाएंगे आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। 14 मई को अक्षय तृतीया है, जो स्वर्ण आभूषण की खरीदारी करने के लिए शुभ मानी जाती है। कोरोना महामारी के कारण सराफ ा की दुकानें बंद हैं। मगर ज्वैलर्स ने ऑनलाइन दुकानदारी की व्यवस्था कर रखी है। ग्राहक अपने भरोसेमंद दुकानदार से फोन के माध्यम से संपर्क कर आभूषणों की डिजाइन मंगा रहे हैं। गूगल-पे या इंटरनेट बैंकिंग से भुगतान कर रहे हैं। जो अक्षय तृतीया पर डिलीवरी ली जाएगी। हालांकि अक्षय तृतीया पर इस वर्ष भी व्यवसायी स्वर्ण आभूषणों की 10 प्रतिशत बिक्री ही मानकर चल रहे हैं।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर शादी समारोह, सगाई सहित अन्य शुभ कार्य भी होते हैं। वहीं, आभूषणों का खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। जो ग्राहक हर साल अक्षय तृतीय पर सोने का आभूषण खरीदते हैं। वो इस बार भी आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं।
भरोसेमंद दुकानदारों से संपर्क कर रहे हैं। दुकानदार ग्राहक के व्हाट्सएप नंबर पर आभूषणों की डिजाइन भेज देता है। ग्राहक भी इसका भुगतान ऑनलाइन ही कर रहे हैं। डिलीवरी सुविधा अनुसार घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी ज्वैलर्स ले रहे हैं। हालांकि ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा कुछ ही दुकानदारों ने शुरु की है।
विज्ञापन

अक्षय तृतीय पर सोने की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस बार लॉकडाउन है तो दुकानें बंद हैं। शगुन के तौर पर हमने सोने के आभूषण की खरीदारी करने के लिए एक ज्वैलर्स से संपर्क किया और पसंदीदा आभूषण की बुकिंग करा दी। अक्षय तृतीया पर डिलीवरी ले आएंगे। -मधु भारद्वाज, ग्राहक।
अक्षय तृतीय पर स्वर्ण आभूषण खरीदना शगुन है। जिस ज्वैलर्स से हमेशा खरीदारी करते हैं। उन्होंने हमारे मोबाइल पर आभूषण की डिजाइन भेज दी। अक्षय तृतीया पर हम पसंदीदा आभूषण मंगवा लेंगे। सोने की खरीदारी सिर्फ भरोसेमंद ही दुकानदारों से ही की जा सकती है। -दीपिका जैन, ग्राहक।
अक्षय तृतीया पर रहता है स्वयं सिद्ध मुहूर्त
14 मई शुक्रवार को अक्षय तृतीया है। इस दिन पंचांग या शुभ मुहूर्त नहीं देखा जाता है। अक्षय तृतीय को स्वयं सिद्घ मुहूर्त की मान्यता है। इस दिन हर प्रकार के मांगललिक कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। हिंदू और जैन समाज इस तिथि को काफी महत्व देते हैं। विशेषकर विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, जमीन या वाहन की खरीदारी, आभूषण की खरीदारी करना शुभ कामना जाता है। लक्ष्मी पूजा से लेकर मीठे शर्बत तक दान पुण्य का रिवाज हिंदू समाज में हैं। -पंडित गोविंद वशिष्ठ, ज्योतिषाचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें