फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर ईजी-डे को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराने के लिए बुधवार को एसडीएम डॉ. बुशरा बानो ने मोर्चा संभाला। उन्होंने समयावधि के बाद भी ईजी-डे के खुलने पर उसे सील करा दिया। वैद्य मानिकचंद की दुकान पर लगी मरीजों की भीड़ लगने पर संचालक को एक बार पुन: चेतावनी दी। इसके दौरान उन्होंने नगर की बैंकों में भी जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यूू का पालन नहीं किए जाने की शिकातयों पर बुधवार को एसडीएम डॉ. बुशरा बानो ने पुलिस फोर्स के साथ नगर के बाजारों का निरीक्षण किया। जरूरी दुकानों की समयावधि समाप्त होने के बाद भी ईजी-डे के खुलने पर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने ईजी-डे सील करा दिया। इसके साथ ही वैद्य मानिकचंद्र के क्लीनिक पर लगी भीड़ को देखकर उन्होंने फटकार लगाई।
इससे पूर्व भी एसडीएम द्वारा सामाजिक दूरी का पालन नहीं कराने पर दुकान को बंद कराया गया था। उन्होंने चेतावनी दी की गाइडलाइन का पालन न करने वालों के विरुद्ध अब महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने नगर की बैकों में जाकर सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था को देखा। उन्होंने कहा कि बैंकों में उपभोक्ताओं को सामाजिक दूरी के साथ खड़ा किया जाए। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें