फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया: सोने की खरीददारी के लिए सज गया बाजार...ये है पूजा का शुभ मुहूर्त, 1500 शादियां भी होंगी

Wed, 30 Apr 2025 02:56 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अक्षय तृतीया के पर्व को लेकर खासा उत्साह है। जहां एक ओर व्यापारी इस खास दिन को भुनाने में लगे हैं, सोने के आभूषणों पर विशेष स्कीम लांच की हैं। वहीं इस दिन पूजा-पाठ के साथ दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन
आभूषण देखते ग्राहक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज अक्षय तृतीया का पर्व है, इसको अखतीज भी कहते हैं। यह पर्व वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किया हुआ दान का अक्षय फल मिलता है इसलिए इसे अक्षय तृतीया कहते हैं। यदि व्रत सोमवार तथा रोहिणी नक्षत्र में पड़ता है तो महा फलदायक माना जाता है।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्रा बताते हैं कि इस दिन अबूझ मुहूर्त होने के साथ अति शुभ मुहूर्त है। विवाह ,व्यापार का प्रारंभ, भवन निर्माण, आदि मांगलिक कार्य इस दिन शुरू किए जा सकते हैं। इस दिन सुबह पंखा, चावल, नमक, घी, चीनी, सब्जी ,फल, इमली, वस्त्र आदि के दान का बहुत महत्व है। डॉ. मिश्रा बताते हैं कि इसी दिन बद्रीनाथ के पट खुलते हैं। इसी दिन भगवान परशुराम का अवतार हुआ था और इसी दिन पूरे साल में एक बार वृंदावन में बांके बिहारी के चरण दर्शन होते हैं।

 

पूजा का शुभ मुहूर्त
वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया 29 अप्रैल शाम 5 :31 बजे शुरू होगी और अगले दिन 30 अप्रैल को दोपहर 2:11 मिनट तक रहेगी। रोहिणी नक्षत्र शाम 4:17 बजे तक रहेगा। धवार को सुबह 5:45 बजे से रात्रि तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा, जो इस अक्षय तृतीया को विशेष सफलता एवं सिद्ध प्रदायक बना रहा है। पूजा-दान आदि के लिए शुभ समय सुबह 6:36 बजे से 8: 31 बजे तक अति शुभ समय रहेगा। इसके बाद सुबह 8:31 बजे से 10:45 मिनट शुभ समय रहेगा। खरीददारी के लिए बुधवार पूरे दिन शुभ समय है।

होंगी करीब 1500 शादियां
अक्षय तीज पर अनसूझा साया होने के कारण शहरभर में वैवाहिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। शहर से लेकर देहात तक सभी विवाह स्थलों की बुकिंग फुल हैं। बैंड से लेकर पुजारी तक के पास कई-कई बुकिंग हैं। विवाह संस्कार कराने वाले पं. सुभाष शास्त्री बताते हैं कि एक पंडित के पास औसतन 3 बुकिंग हैं।

 
विज्ञापन

बाजारों में छाई रौनक
हालांकि सोने के दाम एक लाख रुपये से ऊपर पहुंचने से बाजार थोड़ा कमजोर हुआ था। अभी सोने का दाम थोड़ा कम हुआ है तो लोगों का रुझान फिर से बढ़ा है। हमने ग्राहकों के लिए लिए तमाम स्कीम भी लांच की हैं, जिनका फायदा ग्राहक उठा रहे हैं। डायमंड ज्वैलरी की मांग में भी बढ़ोत्तरी हुई है।
आनंद प्रकाश, एमडी आभूषण ज्वैलर्स

अक्षय तृतीया पर लोगों का रुझान फिर से दिखाई दे रहा है। जो लोग सोने के दाम कम होने की उम्मीद कर रहे थे, उनके लिए भी यह अच्छा मौका है। मई में शादियां हैं तो ऐसे में लोग फिर से खरीददारी का मूड बनाते नजर आ रहे हैं। लोग 22 के साथ 10, 18 और 16 कैरेट में भी खरीददारी कर रहे हैं।
अनुराग बंसल, फ्रेंचाइजी एमजी रोड एवं क्रॉस रोड सिकंदरा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें