फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल, जानें कितना हुआ महंगा

Thu, 20 Apr 2023 05:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

सोने-चांदी में खरीदारी के लिए विशेष माना जाने वाली अक्षय तृतीया इस महीने की 22 तारीख को है। ऐसे में सोने-चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं।
 
विज्ञापन
सोने के आभूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Akshaya Tritiya 2023 Gold Buying: अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। शहर में करीब दो से ढ़ाई करोड़ रुपये के सोने की बिक्री का अनुमान रहता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर में समृद्धि आती है। इसी मान्यता के चलते लोग अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ मानते हैं, लेकिन इस बार अक्षय तृतीया पर सोने चांदी की खरीद करना आसान नहीं है। 
विज्ञापन


पिछले वर्ष की अक्षय तृतीया के मुकाबले इस बार सोने की कीमत में करीब आठ हजार रुपये प्रति दस ग्राम की वृद्धि हुई है, जबकि चांदी की कीमतों में भी आठ हजार रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। बढ़ती कीमतों के बीच सराफा कारोबारियों के यहां अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने के लिए लोगों की बुकिंग काफी कम है।

अक्षय तृतीया के दिन अक्षय मुहूर्त माना जाता है और इस अक्षय मुहूर्त में तमाम ऐसी शादियां होती हैं जिनकी आसपास की तिथियों में मुहूर्त नहीं निकलते। सहालगी मांग भी अक्षय तृतीया से पहले ही शुरू हो जाती है, लेकिन सोने-चांदी की महंगाई का प्रभाव खरीदारी पर है। शादी के लिए सोने चांदी की खरीदारी में लोगों का अधिक बजट बन रहा है। ऐसी स्थिति में लोग इसी बजट में कम आभूषणों की खरीदारी करने को मजबूर हो रहे हैं। 
विज्ञापन


पिछले वर्ष अक्षय तृतीया पर सोने का भाव 52800 रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास था। वहीं चांदी का भाव 65000 रुपये प्रति किलो था। इस बार सोने-चांदी की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है। लोग पुराना सोना लाकर भी नए आभूषण बनवा रहे हैं, जिससे महंगा सोना उन्हें न खरीदना पड़े। जिला सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल के मुताबिक करीब 8000 रुपये से अधिक सोने का भाव बढ़ा है, जबकि चांदी की कीमत में भी 8000 रुपये प्रतिकिलो की वृद्धि हुई है। इसका प्रभाव कारोबार पर है। 

वहीं सराफा कारोबारी पदम माहेश्वरी का कहना है कि कीमतें अधिक होने के कारण लोगों के द्वारा अक्षय तृतीया पर लोगों की बुकिंग कम है। जिससे कारोबार प्रभावित होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

सोने के पिछले और इस साल के भाव

अक्षय तृतीया 2022
सोना के भाव (प्रति दस ग्राम)- 52850
चांदी का भाव (प्रति किलोग्राम)- 65000

अक्षय तृतीया 2023 से दो दिन पहले
सोना के भाव (प्रति दस ग्राम)- 60600
चांदी का भाव (प्रति किलोग्राम)- 72700
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें