बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के प्रमोशन के लिए आगरा पहुंच गए हैं। यहां ताजमहल के साए में उन्होंने टॉयलेट एंथम भी लांच किया। उनके साथ फिल्म की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी हैं।
बता दें कि केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा की अधिकतर शूटिंग मथुरा के नंदगांव और बरसाना में हुई है। ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले उनका आगरा आना अपनी फिल्म के खास प्रमोशन का हिस्सा है।
आज सुबह ही अक्षय कुमार लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ स्वछता अभियान का हिस्सा बने। यूपी सरकार ने अक्षय कुमार को यूपी में स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। साथ ही उनकी इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया है।