कोसमा चौराहे पर सपा अध्यक्ष की सभा को लेकर तैयारियों का निरीक्षण करते सपा जिलाध्यक्ष व अन्य। सं
- फोटो : कोसमा चौराहे पर सपा अध्यक्ष की सभा को लेकर तैयारियों का निरीक्षण करते सपा जिलाध्यक्ष व अन्य। संवाद
मैनपुरी। करहल विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी तेजप्रताप सिंह यादव के लिए 15 नवंबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करेंगे। कोसमा चौराहे पर होने वाली जनसभा में सपा मुखिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करके जीत के लिए टिप्स देंगे।
विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। मतदान की तिथि नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। सपा प्रत्याशी तेजप्रताप यादव के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव के साथ ही एमएलसी मुकुल यादव कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं।
अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम भी तय हो गया है। वह 15 नवंबर को कोसमा चौराहे पर होने वाली जनसभा में कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करेंगे। बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य पूर्व मंत्री, रजनेश मिश्रा, सुबोध यादव प्रधान, सूरज सिंह यादव, नृप चौधरी ने कोसमा चौराहे पर पहुंचकर सभा स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि करहल उपचुनाव के लिए 15 नवंबर को सपा प्रत्याशी के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसभा को संबोधित करेंगे।