फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के ताजमहल दौरे पर अखिलेश का ट्वीट, ये प्यार का तीर्थ... यहां भी आते रहना

Fri, 27 Oct 2017 09:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ताजमहल को लेकर चल रही जुबानी जंग के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आगरा में ताजमहल के दौरे पर हैं। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ताजमहल को लेकर ट्वीट किया है। इशारों में ही सीएम योगी को ताजमहल पर बार-बार आने के लिए कहा है।  
विज्ञापन


ताजमहल के फोटो के साथ किए गए ट्वीट में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लिखा है कि- ये है जमुना किनारे खड़े ताज का कहना, 
ये है प्यार का तीर्थ, यहां भी आते रहना। इस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में ताजमहल के पास शाहजहां गार्डन में निरीक्षण कर रहे हैं। 
  ये है जमुना किनारे खड़े ताज का कहना
ये है प्यार का तीर्थ, यहाँ भी आते रहना pic.twitter.com/yAp1P8aRtm — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 26, 2017



अपने मुख्यमंत्री काल में अखिलेश कई बार अपने परिवार के साथ आगरा आते रहे हैं। हाल ही में सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद भी वे चांदनी रात में ताजमहल का दीदार करने आए थे। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

डैमेज कंट्रोल में योगी

योगी, आगरा, ताजमहल - फोटो : SELF
इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा ताजमहल को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा की गई विवादित बयानबाजी के डैमेज कंट्रोल की तरह है। ऐसे में अखिलेश के ट्वीट को सीधे सीएम योगी के दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें