फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का ट्वीट: मेयर के अनुसार 'आगरा मॉडल' फेल, जागो सरकार जागो !

Tue, 28 Apr 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने 'आगरा मॉडल' को लेकर ट्वीट किया है। अखिलेश यादव ने भी महापौर नवीन जैन के उस खत को आधार बनाया है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आगरा को बचाने की अपील की गई। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है, 'मुख्यमंत्री द्वारा बहुप्रचारित कोरोना से लड़ने का 'आगरा मॉडल' मेयर के अनुसार फेल होकर आगरा को वुहान बना देगा। न जांच, न दवाई, न अन्य बीमारियों के लिए सरकारी या प्राइवेट अस्पताल, न जीवन रक्षक किट और उस पर क्वारंटीन सेंटर्स की प्राणांतक साबित हो रही है। जागो सरकार जागो !' 
 

इससे पूर्व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महापौर नवीन जैन के मुख्यमंत्री को भेजे खत को आधार बनाकर ट्वीट किया है कि आगरा शहर में हालत खराब हैं, रोज नए मरीज निकल रहे हैं, आगरा के मेयर का कहना है कि अगर सही प्रबंध न हुआ तो मामला हाथ से निकल जाएगा, पारदर्शिता बहुत जरूरी है, टेस्टिंग पर ध्यान जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें