कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने 'आगरा मॉडल' को लेकर ट्वीट किया है। अखिलेश यादव ने भी महापौर नवीन जैन के उस खत को आधार बनाया है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आगरा को बचाने की अपील की गई।
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है, 'मुख्यमंत्री द्वारा बहुप्रचारित कोरोना से लड़ने का 'आगरा मॉडल' मेयर के अनुसार फेल होकर आगरा को वुहान बना देगा। न जांच, न दवाई, न अन्य बीमारियों के लिए सरकारी या प्राइवेट अस्पताल, न जीवन रक्षक किट और उस पर क्वारंटीन सेंटर्स की प्राणांतक साबित हो रही है। जागो सरकार जागो !'
इससे पूर्व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महापौर नवीन जैन के मुख्यमंत्री को भेजे खत को आधार बनाकर ट्वीट किया है कि आगरा शहर में हालत खराब हैं, रोज नए मरीज निकल रहे हैं, आगरा के मेयर का कहना है कि अगर सही प्रबंध न हुआ तो मामला हाथ से निकल जाएगा, पारदर्शिता बहुत जरूरी है, टेस्टिंग पर ध्यान जरूरी है।