फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज कांड पर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा, कहा- प्रदेश की बागडोर अब बदमाशों के हाथों में चली गई

Tue, 28 Jul 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • उत्तर प्रदेश में आपराधिक घटनाएं थम नहीं रही। कानपुर कांड के बाद कासगंज जनपद में ग्राम प्रधान के परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज तिहरे हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि कासगंज जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्याओं से प्रदेश दहल गया है। आपराधिक घटनाओं को देखकर लगता है कि प्रदेश की बागडोर अब भाजपा सरकार के हाथों से निकलकर बदमाशों के हाथों में पहुंच गई है। 

विज्ञापन

 

 
सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव होडलपुर में रविवार की रात ग्राम प्रधान सत्यवती के परिवार के भूपेंद्र उर्फ रुद्र (25) भाई प्रेम सिंह (55) और  राधाचरन (27) की हत्या कर दी गई। गांव के ही हमलावरों ने इन्हें घेर कर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थी। घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है। 

संबंधित खबर: एक परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या से सनसनी, कासगंज में हुई दिल दहला देने वाली वारदात
विज्ञापन


होडलपुर गांव में रविवार की रात ताबड़तोड़ फायरिंग से ऐसी दहशत फैली थी कि ग्रामीण घरों में छिपने को विवश हो गए। हत्यारोपी जब फरार हो गए उसके बाद ही ग्रामीण घरों से निकले। प्रधान के परिवार में चीख-पुकार मच हुई थी। हर जुबान पर हत्यारोपियों और पुलिस के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश था।

विज्ञापन

हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों के घरों के साथ ही आसपास के इलाके में भी तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। एसपी ने कई पुलिस टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में लगा दी हैं। यह आसपास के इलाकों में आरोपियों की तलाश कर रहीं हैं। मुख्य आरोपी फरार हैं। 

तिहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस पर अनदेखी के आरोप लग रहे हैं। मृतकों के परिजनों के अनुसार हत्यारोपी कई दिनों से घेराबंदी कर रहे थे। इसकी पुलिस से शिकायत की गई, जिसे अनदेखा कर दिया गया। यदि पुलिस सतर्क होती और प्रभावी तरीके से कार्रवाई करती तो शायद यह घटना नहीं होती। पुलिस अधिकारियों को परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी दी है।

संबंधित खबर- कासगंज तिहरा हत्याकांड: पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें